• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. हास्य व्यंग्य
Written By WD

हंसना मना है, कैसे पहचानें बेवकूफ को!!

हंसना मना है, कैसे पहचानें बेवकूफ को!! -
FILE
दुनिया तरह-तरह के लोगों से भरी है, कोई महाज्ञानी है तो कोई समझदार, कोई नादान है तो कोई सयाना। लेकिन इस दुनिया में एक खास किस्म के नमूने भी पाए जाते हैं जिन्हे कोई भी देखकर आसानी से अंदाजा लगा सकता है कि ये हैं एक नंबर के......, जनाब नीचे दिए गए उदाहरण में से पहचानिए आप खुद ही समझ जाएंगे कि ये एक नंबर के क्या हैं.... :)

उदाहरण नं. एक - अगर आप इनसे चिड़िया मारने के लिए कहेंगे तो यह चिड़िया को पकड़ कर सीधे पहाड़ी पर चढ़ जाएंगे और उसे खड्डे में नीचे फेंक कर मारने की कोशिश करेंगे!

उदाहरण नं. दो - अगर आप इनसे बर्फ जमाने को कहें तो ये उसकी रेसिपी जरूर भूल जाएंगे!

उदाहरण नं. तीन - ये कोई भी एडल्ट मूवी अपने साथ 17 और लोगों को लेकर देखने जाएंगे, क्योंकि टिकट घर पर लिखा है, 18 से कम को प्रवेश नहीं मिलेगा!!

उदाहरण नं. चार - अगर आप इनसे कोई फैक्स भेजने को कहें तो सबसे पहले यह फैक्स में डाक टिकट लगाएंगे!!.

उदाहरण नं. पांच - अगर आप इनसे कलर टीवी लाने को कहेंगे तो यह आपसे पूछेंगें कि आप को कौन सा कलर पसंद है!!