Daily Horoscope
✕

Friendship Day 2022 : दोस्तों के लिए मजेदार और फनी शायरी

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (11:42 IST)
दोस्ती सिर्फ भावनाओं का ही नहीं, बल्कि मजाक-मस्ती और नोक-झोंक का रिश्ता भी है। जब तक दोस्त की खिंचाई न करो, तो लगता है दोस्ती अधूरी-सी है। रूठना-मनाना, हंसना-गुदगुदाना ही तो है दोस्ती का एक और पहलू। तो खट्टी-मीठी मजाकिया दोस्ती पर शायरी का मजा लीजिए.. .. 
 
1. हर पल दुआ करती हूं,
दिन-ब-दिन हमारी दोस्ती और गहरी हो,
हर रोज शरारतें मैं करूं और बेइज्जती तेरी हो।
 
2. तेरी दोस्ती को कभी नहीं भुलाऊंगा,
हर पल तेरा साथ निभाऊंगा,
अगर मेरी सांसें रुक भी गई तो क्या,
भूत बनकर तुझे डराऊंगा।
 
3. इतना प्यारा है तू,
सबसे न्यारा है तू,
दिलवाला है तू,
मेरा दुलारा है तू,
तेरे लिए तो हाजिर है मेरी जान भी,
डर इस बात का है कि तू मांग न ले कभी। 
 
4. मेरी हंसी का हिसाब कौन करेगा,
मेरी गलती को माफ कौन करेगा,
ऐ खुदा मेरे दोस्तों को सलामत रखना,
वरना मेरी शादी में “नागिन डांस” कौन करेगा। 
 
5. न जाने कब कोई अपना रूठ जाए,
न जाने कब कोई अश्क आंखों से छूट जाए,
कुछ पल हमारे साथ भी मुस्कुरा लिया करो ऐ दोस्त,
न जाने कब तुम्हारे दांत टूट जाएं। 
 
6. चांद भी आज शरमाया है,
देख कर लगता है तुझे,
पागलपन का दौरा
फिर से आया है। 
 
7. सच्चा दोस्त मिलना बहुत मुश्किल है,
मैं खुद हैरान हूं कि तूने मुझे ढूंढ कैसे लिया!!!
 
8. एक बात समझ नहीं आ रही,
ये सड़क ज्यादा पक्की है, या फिर हमारी दोस्ती?
 
9. तेरे लिए गुनाह अनेक कर देंगे,
तेरे लिए किसी पर भी अटैक कर देंगे,
लेकिन अगर साथ छोड़ा तूने हमारा,
तो तेरी हड्डी-पसली एक कर देंगे। 
 
10. हम बहुत अच्छे दोस्त है,
हम एक दूसरे का मज़ाक नहीं उड़ाते, 
लेकिन हम दोनों मिल कर,
दूसरों का बहुत मजाक उड़ाते हैं !!
संकलन : अनुभूति निगम
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?