• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. फ्रेंडशिप डे
  4. friendship day 2024 korean drama best friends to lovers
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 3 अगस्त 2024 (13:38 IST)

Friendship Day 2024: दोस्तों के साथ जरूर देखें ये 5 Korean Drama, दोस्ती के सही मायने सीख जाएंगे

फ्रेंडशिप डे पर जरूर देखें ये कोरियन ड्रामा, हसकर लोट पॉट हो जाएंगे

Friendship Day 2024
Friendship Day 2024
Friendship Day 2024 : क्या आप भी कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं? आजकल तो हर कोई कोरियन ड्रामा बिंज वॉच करता है! उनकी कहानियां और सिनेमेटोग्राफी वाकई शानदार होती है। कई लोग कोरियन ड्रामा देखने के बाद खुद को और भी ज्यादा सिंगल महसूस करते हैं, तो कुछ लोगों के रिलेशनशिप में स्टैंडर्ड बहुत ऊंचे हो जाते हैं। ALSO READ: Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप डे कब है, जानिए 5 खूबसूरत संदेश

कुछ ड्रामा ने तो दोस्ती के लिए भी स्टैंडर्ड बढ़ा दिए हैं! अगर आपको लगता है कि कोरियन ड्रामा सिर्फ रोमांस के बारे में होते हैं, तो आप गलत हैं। दोस्ती के बारे में भी कई बेहतरीन कोरियन ड्रामा हैं। इस फ्रेंडशिप डे, अपने दोस्तों के साथ कुछ मजेदार K-ड्रामा का आनंद लें! ALSO READ: आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है दोस्ती! जानें 5 बेहतरीन फायदे
 
1. Twenty Five Twenty One : ये कोरियन ड्रामा फ्रेंडशिप के महत्व को बहुत अच्छे से दर्शाता है। दरअसल ये ड्रामा रोमांस से ज्यादा दोस्ती पर फोकस करता है। ये कहानी एक लड़का और लड़की के बीच की है जिसमें दोनों अपने करियर के लिए बहुत मेहनत करते हैं। इस कहानी के बीच उनके कुछ दोस्त हैं जो इस कहानी को और भी मजेदार बनाते हैं। ये कहानी आपको लाइफ जीने का महत्व भी बताती है। 
 
2. Business Proposal : यह कोरियन ड्रामा एक रोम-कॉम कहानी है। अगर आपको रोम-कॉम पसंद है तो आपको ये ड्रामा ज़रूर देखना चाहिए। ये एक रोमांटिक ड्रामा है पर इसमें दोस्ती को बहुत मजेदार तरीके से बताया गया है। इनकी दोस्ती देखने के बाद आपको ज़रूर अपने बेस्ट फ्रेंड की याद आएगी या आप सोचेंगे कि 'काश! मेरे भी ऐसे दोस्त होते।' ये ड्रामा काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं और अगर आपने अभी तक ये ड्रामा नहीं देखा है तो आपको ज़रूर देखना चाहिए। 
 
3. Hwarang: The Poet Warrior Youth : अगर आपके दोस्त BTS के गाने सुनना पसंद करते हैं तो आपके दोस्तों को यह ड्रामा ज़रूर पता होगा। इस ड्रामा में BTS मेम्बर V का भी रोल है। यह ड्रामा दोस्ती को बहुत अच्छे तरीके से दर्शाता है। इसमें आप ब्रोमेंस भी देख सकते हैं। यह ड्रामा प्राचीन कोरियन परम्परा और सभ्यता को भी दिखाता है। 
Friendship Day 2024
4. Itaewon Class : यह ड्रामा  Park Seo-Joon का है जो काफी अच्छे एक्टर हैं और काफी प्रचलित भी हैं। यह ड्रामा आपको दोस्ती के साथ एक क्यूट लव स्टोरी भी बताता है जिसमें एक्टर को धीरे-धीरे एक्ट्रेस से प्यार होने लगता है। इस शो में आपको कॉमेडी भी देखने के लिए मिलेगी और आप इसमें दोस्ती के कई रंग भी देख सकते हैं। 
 
5. Work Later, Drink Now : इस ड्रामा में एक तीन दोस्तों की कहानी है। इसमें एक करैक्टर टीवी राइटर, एक यूट्यूबर और एक योगा टीचर होती है। ये सभी महिलाएं सिंगल होती हैं और अपने काम के बाद हंग आउट करना पसंद करती हैं। इस ड्रामा में आपको इन तीनों की स्ट्रोंग बोन्डिंग और अच्छी फ्रेंडशिप देखने के लिए मिलेगी। अगर आपको फीमेल फ्रेंडशिप पर ज्यादा भरोसा है तो आपको ये ज़रूर देखनी चाहिए। 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।