Hanuman Chalisa
✕

डॉलर के मुकाबले रुपया चढ़ा, 4 पैसे मजबूत हुआ

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (16:27 IST)
मुंबई। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने की वजह से बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 4 पैसे की बढ़त के साथ 73.31 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए में एक सीमित दायरे में घटबढ़ हुई। रुपया 73.39 पर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले चार पैसे की मजबूती के साथ 73.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को बंद भाव 73.35 रुपए प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान विनिमय दर में 73.28-73.47 के दायरे में घटबढ़ हुई।

एमके ग्लोबल फाइनेंशल सर्विसेज के मुद्रा शोध विभाग के प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि कारोबारियों को अब भी उम्मीद है कि कोई नया अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज मिलने वाला है, लेकिन इसमें देरी हो रही है। ऐसे में यह संकेत मिलता है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा हो सकती है।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घटबढ़ दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत कमजोर होकर 93.50 रह गया। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 832.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख