Daily Horoscope
✕

बाजार उम्मीदों से बेहतर रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे

Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (12:53 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पेट्रोकेमिकल कारोबार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रभाव जरूर रहा किंतु समूह की अन्य कंपनियों ने विश्लेषकों और बाजार के पंडितों के अनुमानों को झुठलाते हुए शानदार कारोबार और शुद्ध लाभ में जोरदार वृद्धि हासिल की।
ALSO READ: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित, लाभ में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी
आरआईएल ने शुक्रवार देर रात 2020-21 की दूसरी तिमाही के घोषित नतीजों में 9,567 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। हालांकि यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही से 15 फीसदी कम है किंतु बाजार विश्लेषकों से कहीं बेहतर है।
 
कंपनियों के कारोबार पर विश्लेषण करने वाली प्रमुख ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों की राय में रिलायंस का मुनाफा करीब 9,017 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया था। इसके उलट कंपनी का कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ एक बार फिर 10,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया, जो कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ है। कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ पिछली तिमाही के मुकाबले 28 प्रतिशत बढ़कर 10,602 करोड़ रुपए रहा।
ALSO READ: देश को 'आत्म निर्भर' बनाने के लिए बढ़ाना होगा विनिर्माण : मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी के नए कारोबार वाली रिलायंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म्स शानदार प्रदर्शन के दम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंसोलिडेटिड आय 27.2 प्रतिशत की मजबूत क्रमिक वृद्धि के साथ तिमाही में 1,28,285 करोड़ रुपए रही।
 
कोविड-19 के कारण उपजी परिस्थितियों में दुनियाभर में ईंधन की मांग और कच्चे तेल की कीमतों में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई थी। इसका असर रिलायंस के ऑइल एंड गैस कारोबार पर भी पड़ा। कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित जून तिमाही के मुकाबले सितंबर तिमाही के कंसोलिडेटिड शुद्ध लाभ में 28 फीसदी का उछाल देखने को मिला।
 
रिलायंस जियो ने रिलायंस समूह की सभी कंपनियों में सबसे जोरदार नतीजे दिए। पिछले साल समान तिमाही के 990 करोड़ रु. के शुद्ध लाभ को करीब तिगुना करते हुए सितंबर तिमाही में कंपनी ने 2,844 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया। राजस्व में भी 4 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा देखने को मिला। कंपनी के एआरपीयू यानी प्रति ग्राहक आय में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सितंबर तिमाही में यह 145 रुपए रहा जबकि जून तिमाही में यह 140 और 1 वर्ष पहले 2019-20 की सितंबर तिमाही में यह करीब 120 रुपए ही था।
ALSO READ: जियो भारत में जल्द लांच करेगा 5जी सर्विस, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन वर्ल्ड सीरीज 2020 में मुकेश अंबानी का ऐलान
चीन के अलावा 40 करोड़ से अधिक ग्राहक संख्या रखने वाली रिलायंस जियो विश्व की पहली कंपनी बनी है। कंपनी के नेटवर्क पर डेटा की खपत में भी 1.5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। सितंबर तिमाही में यह 1442 करोड़ जीबी को छू गया।
 
रिलायंस रिटेल ने भी सितंबर तिमाही में बेहतरीन प्रदर्शन किया, कंपनी ने 232 नए स्टोर खोले। कंपनी के स्टोर्स की कुल संख्या अब बढ़कर 11,931 हो गई है। रिलायंस रिटेल ने 5.6 अरब डॉलर यानी करीब 41 हजार करोड़ रुपए का कारोबार किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही से मामूली कम है। हालांकि जून तिमाही के मुकाबले इसमें 30 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। पिछली तिमाही के मुकाबले रिलायंस रिटेल के शुद्ध लाभ में भी 125 प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखने को मिला।
 
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए आरआईएल अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि हमने पेट्रोकेमिकल्स और रिटेल वर्ग में अच्छा सुधार किया है, जियो में हमारा कारोबार लगातार मजबूत हुआ है और कुल मिलाकर हमने पिछली तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में बेहतर नतीजे दिए हैं। हमारे ओ-टू-सी कारोबार में मांग के स्तर में तेज सुधार हुआ है। ज्यादातर उत्पादों के मामले में घरेलू मांग एक बार फिर बढ़कर तकरीबन कोविड के पहले वाले स्तरों पर पहुंच गई है। देशभर में लॉकडाउन के हटने से रिटेल व्यापार में स्थितियां तेजी से सामान्य हुईं और महत्वपूर्ण उपभोक्ता वस्तुओं की मांग में वृद्धि हुई है। पिछले 6 महीनों में हमने जियो और रिटेल कारोबार में खासी पूंजी जुटाई है और साथ ही कुछ प्रभावशाली रणनीतिक और वित्तीय निवेशकों को रिलायंस परिवार में शामिल किया है। भारतवर्ष की उन्नति को ध्यान में रखते हुए हमने अपने सभी व्यवसायों में तेज वृद्धि का लक्ष्य रखा है।
 
अंबानी ने कहा कि कोरोनावायरस संकट के बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रिलायंस ने 30 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा किए। गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण रिलायंस ने अपने कर्मचारियों के वेतन में जो कटौती की थी, उसे वापस ले लिया है। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

गोरखपुर में बनेगा राज्य का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख