ramcharitmanas
✕

Term Plan : परिवार की फाइनेंशियल सिक्योरिटी का वादा, जानिए 10 खास बातें

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (18:37 IST)
जीवन बीमा निवेश का परंपरागत माध्यम माना जाता है। अधिकांश लोगों के पास कोई ना कोई जीवन बीमा जरूर होता है। इसके तहत हमारे पास कई विकल्प मौजूद है। इनमें एंडोमेंट प्लान, मनी बैक प्लान, यूलिप प्लान, टर्म प्लान आदि। 
 
अगर आप अपने परिवार के एकमात्र अर्निंग मेंबर हैं तो Term plan आपके और आपके परिवार के लिए वरदान साबित हो सकता है। life Insurance की दुनिया में यह एक ऐसा प्लान होता है जो आपको फाइनेंशियल सिक्योरिटी प्रदान करता है। आइए जानते टर्म प्लान से जुड़ी 10 खास बातें...
 
परिवार को पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा : टर्म प्लान का मूल उद्देश्य बीमा कवर प्रदान करना होता है एवं इस प्लान में प्रीमियम का संपूर्ण हिस्सा बीमा कवर में जाता है जिससे काफी कम प्रीमियम में पर्याप्त बीमा कवर प्राप्त किया जा सकता है। अतः परिवार को पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से टर्म प्लान लिया जाना चाहिए।
 
पूरा पैसा बीमा कवर में : जीवन बीमा के एंडोमेंट प्लान, मनी बैक प्लान, यूलिप प्लान आदि में प्रीमियम का अधिकतम हिस्सा निवेश में जाता है, जिससे बीमा कवर बहुत ही कम मिल पाता है जबकि टर्म प्लान में पूरा पैसा बीमा कवर में ही जाता है।
 
कम खर्च में ज्यादा सुरक्षा: Term plan आपको कम खर्च में ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। अगर आप 40 साल की उम्र में 50 लाख का बीमा लेना चाहते हैं तो इस पर आपको लगभग 8500 से 10000 रुपए प्रतिवर्ष का खर्च आएगा।
 
किसे लेना चाहिए टर्म प्लान : वास्तव में परिवार के उन सभी सदस्यों को टर्म प्लान लेना चाहिए जिनके पर परिवार आर्थिक रूप से निर्भर हो। आपको अपनी सालाना आमदनी का कम से कम 10 गुना बीमा खरीदना चाहिए। टर्म प्लान 10, 15, 20, 25 या 30 साल के लिए लिया जा सकता है।
 
टर्म प्लान का प्रीमियम : टर्म प्लान का प्रिमियम आपकी उम्र, कवरेज की राशि और पॉलिसी की अवधि पर निर्भर करता है। अगर कोई व्यक्ति अपने करियर के शुरुआती दौर में ही टर्म प्लान ले लेता और उसकी अवधि ज्यादा रखता है तो उसकी प्रीमियम कम आएगी जबकि वह 40 की उम्र में इसे प्लान करता है तो उसे ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
 
इस तरह चुनें बेहतर प्लान : टर्म प्लान का चुनाव करते समय अधिकांश लोग केवल न्यूनतम प्रीमियम वाले प्लान पर जोर देते हैं। बेहतर टर्म प्लान का चुनाव करते समय हमें न्यूनतम प्रीमियम के साथ-साथ इंश्योरेंस कंपनी के सालवेंसी रेशो, क्लेम सेटलमेंट, ग्रिवियेन्स हैंडलिंग आदि पर भी ध्यान देना चाहिए।
 
राइडर्स पर भी दें ध्यान : टर्म प्लान के साथ कई राइडर्स बेचे जाते हैं। इनमें क्रिटिकल इलनेस, प्रीमियम से छूट, एक्सीडेंटल डेथ, परमानेंट या पार्शियल डिसेबिलिटी और इनकम बेनिफिट राइडर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल है। इन्हें आप केवल बीमा के साथ ही खरीद सकते हैं।
 
नॉमिनी की जानकारी जरूर दें : टर्म प्लान लेते समय आपको अपने नॉमिनी की जानकारी जरूर देना चाहिए। इस स्थिति में पैसा उसी व्यक्ति को मिलता है जिसे आपने नॉमिनी नियुक्त किया है। साथ ही अपने परिजनों को भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपने टर्म प्लान लिया है ताकि जरूरत के समय उन्हें इसका लाभ मिल सके।
 
लोग क्यों नहीं लेते टर्म प्लान : बाजार में टर्म प्लान के प्रति लोगों में जागरूकता का अभाव। टर्म प्लान में कम प्रीमियम होने की वजह से इसमें एजेंटों को मिलने वाला कमीशन भी काफी कम होता है साथ ही इसमें कोई रिटर्न नहीं मिलता। ऐसे में अधिकांश लोग मानते हैं कि यूलिप अथवा मनी बैक में बीमे के साथ रिटर्न भी मिल जाता है।
 
मैच्योरिटी पर कोई रकम नहीं मिलती : टर्म प्लान का पूरा पैसा बीमा कवर में ही जाता है अत: इसमें प्लान की मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को कोई रकम नहीं मिलती है। यही इस प्लान का ड्रा बैक भी है और विशेषता भी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख