suvichar
✕

5 तरह का बीमा मुश्किल वक्त में आएगा काम, जीवन में रहेगी खुशहाली

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (16:01 IST)
आमतौर पर लोग निवेश और सुरक्षा को एक ही तराजू में तौलने लगते हैं। अगर वह बीमा भी खरीदते हैं तो उसमें बेहतर रिटर्न की उम्मीद करने लगते हैं। आपको इन दोनों को अलग ही रखना चाहिए। अगर आप अपने जीवन और भविष्य को सुखमय बनाना चाहते हैं तो आपको 5 तरह का बीमा जरूर कराना चाहिए। इससे आपको बड़ा फायदा होगा।
 
टर्म इंश्योरेंस : अगर आप अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको टर्म इंश्योरेंस जरूर करवाना चाहिए। इस तरह का बीमा आपके परिवार के लिए उस दौर में मददगार साबित हो सकता है जब आप इस दुनिया में नहीं होंगे। टर्म इंश्योरेंस कराना बेहद आसान है। इसमें ज्यादा लागत भी नहीं आती है। यह बीमा किसी भी लाइफ इंश्योरेंस करने वाली कंपनी से कराया जा सकता है। 
  
स्वास्थ्य बीमा : अगर आपका स्वास्थ्य बीमा नहीं है तो आपको तुरंत इसे करा लेना चाहिए। अकसर बीमारी व्यक्ति को शारीरिक रूप से तो तोड़ती ही है साथ ही आर्थिक रूप से भी पस्त कर देती है। अगर आपने स्वास्थ्य बीमा करा रखा है तो इलाज पर होने वाला खर्च बीमा कंपनी ही वहन करती है। हालांकि बीमा कितने रुपए का कराना है यह आप पर ही निर्भर करता है। सामान्यत: आपके परिवार का स्वास्थ्य बीमा कम से कम 2 लाख का तो होना ही चाहिए। इसके तहत आप व्यक्तिगत के अलावा फ्लोटर पॉलिसी भी ले सकते हैं। 
 
पर्सनल एक्सीडेंट बीमा : जिस तरह टर्म इंश्योरेंस आपके बाद आप पर आश्रित लोगों की ध्यान रखता है, स्वास्थ्य बीमा अस्पताल के बिल भरता है, इसी तरह पर्सनल एक्सीडेंटल कवर उस समय आपकी मदद करता है, जब आप किसी दुर्घटना के बाद काम करने की हालत में नहीं होते हैं। इस बीमे को लेते समय नियम और शर्तें जरूर पढ़ें क्योंकि एक्सीडेंटल बीमे में कई क्लॉज होते हैं। डेथ रिस्क के साथ ही आपको होने वाली आर्थिक हानि (रोजगार संबंधी) भी इसमें शामिल होती है। अत: यह व्यक्ति को अपना पर्सनल एक्सीडेंट बीमा जरूर करवाना चाहिए।
 
शिक्षा बीमा : जीवन में प्लानिंग का बड़ा महत्व होता है। व्यक्ति का सबसे ज्यादा खर्च स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर ही होता है। अगर आप समय पर बच्चों की शिक्षा पर होने वाले खर्च की प्लानिंग कर लेते हैं तो भविष्य में होने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपने बच्चे की कम उम्र में ही उसके लिए शिक्षा बीमा पॉलिसी ले ली तो बेहद कम प्रीमियम पर आप उसके उच्च शिक्षा पर लगने वाले खर्च को मैनेज कर सकते हैं।  
 
वाहन बीमा : भारत में सभी वाहन चालकों के लिए वाहन बीमा कराना आवश्यक है। इस तरह का बीमा वाहन के साथ ही वाहन चालकों को भी सुरक्षा प्रदान करता है। थर्ड पार्टी बीमा कराने पर दुर्घटना की स्थिति में आपके वाहन से घायल अथवा मृत व्यक्ति को भी बीमा मिलता है। इसके अलावा वाहन चोरी या दुर्घटना की स्थिति में भी बीमा कंपनी आपको क्लेम देती है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख