फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के 39वें जन्मदिन पर उनकी 85 फुट ऊंची नई प्रतिमा को स्थापित किया गया। यह दुनिया में मेसी की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस प्रतिमा को नेउकेन प्रांत के कुट्राल को में मुख्य मार्ग के पास स्थापित किया गया है, ताकि सड़क से गुजरने वाले लोग इसे आसानी से देख सकें।
इस मूर्ति को स्थानीय मूर्तिकार एल्डो बेरोइसा ने बनाया गया है। इस प्रतिमा में मेसी को अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए और फीफा विश्व कप 2022 की ट्रॉफी को थामे हुए घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया है।इस मूर्ति को बनाने में 18 महीने का समय लगा है और इसे तैयार करने में 70 हजार किलो स्टील तथा लोहे का इस्तेमाल किया गया है।
Lionel Messi has been honoured with two new monuments in Argentina, with a mural near Buenos Aires and a statue in Patagonia pic.twitter.com/6XfQ96HH7q
मेसी फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर 28 मैचों में 17 गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज (24 मैचों में 16 गोल) को पीछे छोड़ा है।इसके बाद ब्राजील के रोनाल्डो नजारियो है जिन्होंने 15 गोल किए हैं। जर्मनी के गर्ड मुलर ने 14 गोल किए हैं और फ्रांस के काइलिन एमबाप्पे ने 14 गोल किए हैं।
मेसी से पहले, गैब्रिएल बतिस्तुता (12 मैचों में 10 गोल) फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। डिएगो माराडोना (21 मैच) और उरुग्वे 1930 के गोल्डन बूट विजेता गुइलेर्मो स्टैबिले (चार मैच) ने आठ-आठ गोल किए हैं।
लियोनेल मेसी ने अपने करियर में 201 इंटरनेशनल मैचों में 121 गोल किए हैं, जिससे वे अर्जेंटीना के लिए अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में भी मेसी दूसरे नंबर पर हैं, उनसे आगे सिर्फ उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।<>
<>
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें