ramcharitmanas
✕

चेर्चेसोव ने कहा, रूस का स्पेन को बाहर करना उलटफेर की शुरुआत

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (12:19 IST)
मास्को। रूस के कोच स्टेनिसलाव चेर्चेसोव का मानना है कि टीम की विश्व कप प्री-क्वार्टर फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में खिताब के दावेदार स्पेन पर जीत मेजबान टीम के उलटफेर की शुरुआत है।
 
 
कप्तान इगोर एकिनफीव ने दो पेनल्टी बचाई जिससे रूस ने मास्को में 4-3 की जीत के साथ 1970 में सोवियत युग के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लुजनिकी स्टेडियम में एकिनफीव ने कोके और इयागो अस्पास के प्रयासों को विफल किया। उन्होंने कहा, ‘मैं मैन ऑफ द मैच नहीं हूं, मैन ऑफ द मैच हमारी टीम और हमारे प्रशंसक हैं।’
 
कोच चेर्चेसोव के मार्गदर्शन में रूस ने विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जबकि मेजबान टीम ने 32 टीमों के इस टूर्नामेंट की शुरुआत सबसे खराब रैंकिंग वाली टीम के रूप में की थी और टूर्नामेंट से पहले सात मैचों में टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही थी।
 
चेर्चेसोव ने मैच के बाद कहा कि मेरा मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है इसलिए मुझे अपनी भावनाएं भविष्य के लिए बचाकर रखनी होंगी। क्वार्टर फाइनल में टीम की भिड़ंत क्रोएशिया से होगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख