ramcharitmanas
✕

विंबलडन का फुटबाल के बावजूद जादू है कायम... जानिए, किसका होगा पलड़ा भारी

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (12:09 IST)
फुटबाल के वर्ल्ड कप के चलने के बावजूद विंबलडन को देखने वालों में कोई कमी आएगी लगता तो नहीं है, क्योंकि यहां दर्शकों का टिकट के लिए लाइन लगाने का सिलसिला जारी है, सेंटर कोर्ट और कोर्ट नंबर 1 की सीटों से ज्यादा दर्शक लाइन लगा चुके हैं, और इसके चलते विंबलडन ने लाइन में लगने के लिए आने वाले और दर्शकों के लिए यह जानकारी जारी की है, और सलाह दी है की अभी ना आएं। वैसे लाइन में लगे दर्शकों को जब इस बात का पता चला की एंडी मर्रे ने विंबलडन शुरू होने के कुछ घंटों पहले ही अपना नाम वापस ले लिया , तो भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ, एंडी के प्रति उनकी सहानभूति ही दिखाई दी, और इनके लिए सेंटर कोर्ट में बैठ कर एक बार मैच देखने का जुनून बाकि हर बात पर भारी है। 
 
इनमे से जो दर्शक आज सेंटर कोर्ट की टिकट पा लेंगे, उनके लिए खुशी और ज्यादा होगी क्योंकि आज सेंटर कोर्ट पर पहला मैच फेडरर और दुसां लाजोविच के बीच होने वाला है, और फेडरर को सेंटर कोर्ट पर खेलते देखने जैसा अनुभव अनोखा ही है, और वैसे भी इस अनुभव को उठा पाने के दिन अब ज्यादा नहीं बचे हैं। 

फेडरर को इस बार भी दावेदारों में सबसे आगे माना जा रहा है, फेडरर के लिए हाल ही में गेरी वेबर ओपन के फ़ाइनल में मिली हार जरूर उनको बता गयी होगी की वे नडाल के क्ले कोर्ट जितना अपराजेय नहीं हैं, और उनको मेहनत की जरूरत है, मगर फिर भी आज फेडरर को जीतने में ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी, ऐसा मुश्किल लगता है। 
 
एंडी मर्रे चोट से वापसी करने के बाद सिर्फ एक मैच ही जीत सके हैं, और इस मैच में उन्होंने वावरिंका को हराया था, एंडी मर्रे के अनुसार उनकी टीम ने फैसला लिया है की पांच सेटों में खेलना उनके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है, और इसलिए वे विंबलडन में नहीं खेलने वाले हैं, मगर इसी जगह उनसे हारने वाले वावरिंका, जो की ज्यादा घायल लग रहे थे, आज खेल रहे हैं और उनका मैच दिमित्रोव से होना है, वावरिंका की फिटनेस को देखते हुए, दिमित्रोव का ही इस मैच में पलड़ा भारी पड़ने वाला है। 
 
सेरेना की रैंकिंग अभी 176 की है,  जिसके चलते उनका मुख्य दौर में खेलना तभी संभव होता, जब वे क़्वालिफाइंग दौर से जीतकर आतीं, जैसा बूशार्ड ने किया है, या फिर वाइल्ड कार्ड मिलने से वे ऐसा कर सकतीं थीं, मगर विंबलडन की अलग पॉलिसी होने के चलते सेरेना को पिछले सालों के प्रदर्शन के चलते यहां 25 वीं वरीयता दी गयी थी, और आज वे भी कोर्ट नंबर 1 पर अपना पहला मैच खेलेंगीं। सेरेना अभी उनकी वरीयता को लेकर और प्रैक्टिस की जगह रॉयल फंक्शन में जाने के चलते सुर्ख़ियों में हैं, मगर जल्द ही अपने खेल के चलते सुर्ख़ियों में रहेगीं। 
लेखक के बारे में
मयंक मिश्रा
मयंक मिश्रा स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं। खेलों पर शौकिया लेखन करते हैं। रत्नागिरी (महाराष्ट्र) में वरिष्ठ प्रबंधक है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख