Daily Horoscope
✕

कमर की चोट के साथ एमबाप्पे ने खेला विश्व कप फाइनल

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (10:22 IST)
पेरिस। फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलियान एम्बाप्पे ने खुलासा किया है कि उसने कमर में चोट के साथ फीफा विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल खेला था। फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका को दिये इंटरव्यू में एम्बाप्पे ने कहा कि रूस में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से तीन दिन पहले उनकी रीढ़ की हड्डीयों में से तीन खिसक गई थी।
 
फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब जीता। उन्होंने कहा कि मैं विरोधियों को इसकी भनक नहीं लगने देना चाहता था वरना वे मेरी कमर को निशाना बनाते।
 
ऊम्बाप्पे ने कहा कि हमने फाइनल में भी इसे छिपाए रखा। एम्बाप्पे ने फाइनल में एक गोल समेत टूर्नामेंट में चार गोल करके विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। वह पेले के बाद विश्व कप में दो या अधिक गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख