Daily Horoscope
✕

FIFA WC 2018 : विश्व कप विजेता फ्रांस को मिले 260 करोड़ रुपए

Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (01:04 IST)
मॉस्को। दूसरी बार फीफा विश्व कप खिताब जीतने वाले फ्रांस को 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपए) और उससे पराजित होकर उपविजेता बने क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (192 करोड़ रुपए) पुरस्कार राशि के रूप में मिले हैं। फ्रांस के 4-2 से फाइनल जीतने के बाद काफी तेज बारिश हुई और बारिश में पुरस्कार वितरण किया गया। खिलाड़ियों ने झमाझम बारिश में भीगते हुए अपनी ट्रॉफी ग्रहण की।
 
 
ब्राजील में हुए पिछले विश्व कप की तुलना में इस बार इनामी राशि 281 करोड़ रुपए अधिक दी गई। विजेता फ्रांस को करीब 260 करोड़ रुपए और उपविजेता क्रोएशिया को 192 करोड़ रुपए मिले। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुल 32 टीमों को इनाम के तौर पर 400 मिलियन डॉलर (2,740 करोड़ रुपए) दिए गए। फेयर प्ले ट्रॉफी जीतने वाली टीम स्पेन को 50 हजार डॉलर (करीब 34.24 लाख रुपए) दिए गए।
 
कांस्य पदक जीतने वाली बेल्जियम को 164 करोड़ रुपए और 4थे नंबर पर रही इंग्लैंड को 151 करोड़ रुपए मिले। क्वार्टर फाइनल में हार जाने वाले उरुग्वे, ब्राजील, स्वीडन और रूस के हिस्से में 110-110 करोड़ रुपए आए। राउंड 16 में हारने वाली अर्जेंटीना, पुर्तगाल, डेनमार्क, स्पेन, मैक्सिको, जापान, स्विट्जरलैंड, कोलंबिया की टीमों को 82-82 करोड़ रुपए मिले जबकि ग्रुप चरण से बाहर होने वाली टीम को 55-55 करोड़ रुपए मिले। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख