Hanuman Chalisa
✕

FIFA WC 2018 : चढ़ने लगा विश्वकप का खुमार, फ्रांस में अभ्यास मैच को 76 लाख लोगों ने देखा

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (17:05 IST)
पेरिस। फुटबॉल विश्व खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक फ्रांस पर इसका खुमार चढ़ने लगा है जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के इटली के खिलाफ हुए दूसरे अभ्यास मैच को 76 लाख ज्यादा लोगों ने टेलीविजन पर देखा। नीस में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में फ्रांस ने 3-1 से जीत दर्ज की।
 
फ्रांस की टेलीविजन चैनल टीएफ 1 से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम प्राइम टाइम में 76 लाख से ज्यादा लोगों ने इस मैच को देखा। मैच में बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी ओसमाने डेम्बले ने शानदार गोल किया था। 
 
इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ सोमवार को टीम के पहले अभ्यास मैच को भी 69 लाख दर्शकों ने टेजीविजन पर देखा। फ्रांस ने इस मैच को 2-0 से जीता था। विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले फ्रांस 9 जून को अमेरिका के साथ एक और अभ्यास मैच खेलेगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख