Hanuman Chalisa
✕

FIFA WC 2018 : ‘चमत्कारिक’ जीत के बाद जश्न में डूबा क्रोएशिया

Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (12:23 IST)
जगरेब। पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद क्रोएशिया में मानों जज्बात का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं आंसू छलके तो कहीं ठहाके बिखरे। कहीं पटाखे छूटे तो कहीं नारों के शोर से आसमान गूंज उठा। 
 
 
सरकारी टीवी के कमेंटेटर ड्रागो कोसिच खुशी से चीखते हुए बोले, क्रोएशिया विश्व कप फाइनल में। शानदार। सबसे बड़ा चमत्कार रूस में। जगरेब के मुख्य चौक पर भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में फुटबॉलप्रेमी उमड़ पड़े।
 
क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी लूका मोडरिच ने कहा, हम गौरवान्वित और खुश हैं। हम यहां नहीं रूकेंगे। विजयी गोल करने वाले मनजुकिच ने कहा, ‘महान टीमें ही इंग्लैंड के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी कर सकती हैं। हम शेरों की तरह खेलें।’ 
 
सड़कों पर क्रोएशिया के ध्वज के लाल, सफेद और नीले रंग लपेटे लोगों का समूह खुशी में नाचता और गाता नजर आया। अपने दोस्तों के साथ जश्न में सराबोर फ्रान कूलिच ने कहा कि यह जज्बात से भरी शाम है। हमारे लिए यह बहुत बड़ी जीत है।
 
कैफे और होटलों में वेटरों, कर्मचारियों, टीवी कमेंटेटरों और अस्पतालों में नर्सों ने भी लाल और सफेद जर्सी पहन रखी थी। कुछ दुकानें जल्दी बंद हो गई ताकि स्टॉफ मैच देख सके। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख