Hanuman Chalisa
✕

Fifa WC 2018 : काहिल, अरजानी ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में

Updated: रविवार, 3 जून 2018 (14:53 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के कोच बर्ट वान मारविज्क ने विश्व कप फुटबॉल के लिए रविवार को अंतिम 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया जिसमें अनुभवी टिम काहिल और युवा डेनियल अरजानी को जगह दी गई है।
 
 
38 बरस के काहिल का यह चौथा विश्व कप होगा, जो अब तक 50 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं। ईरान में जन्मे 19 बरस के अरजानी और दिमि पेत्रातोस को भी टीम में जगह मिली है लेकिन जेम्स ट्रोइसी, जोश ब्रिलिएंट, निकिता आर और फ्रान कारासिच टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है-
 
गोलकीपर : ब्रॉड, जोंस, मैथ्यू रियान, डेनियल वुकोविच। डिफेंडर : अजीज बेहिच, मिलोस डेजेनेक, मैथ्यू जुर्मन, जेम्स मेरेडिथ, जोश रिसडन, ट्रेंट सेंस्बरी। मिडफील्डर : जैकसन इरविन, मिले जेडिनाक, रॉबी क्रूस, मासिमो लुओंगो, मार्क मिलिगन, आरो मूय, टाम रोगिच। फॉरवर्ड : डेनियल अरजानी, टिम काहिल, टोमी जूरिच, मैथ्यू लेकी, जैमी मैकलॉरेन, एंड्रयू नाबाउट, दिमित्री पेत्रातोस। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख