suvichar
✕

FIFA WC 2018 : फीफा विश्व कप से एक दिन पहले स्पेन के कोच बर्खास्त

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (19:10 IST)
मैड्रिड। स्पेन ने फीफा विश्व कप से एक दिन पहले ही अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि रियाल मैड्रिड ने लोपतेगुई को मंगलवार को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। 

स्पेन का फुटबॉल एसोसिएशन उनके इस कदम से सख्त नाराज था। उसका कहना था कि वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले जूलियन का यह कदम टीम का मनोबल गिराने वाला है।
 
बता दें कि लोपतेहुई साल 2016 में स्पेन के मुख्य कोच पद पर नियुक्त हुए थे। उनके मार्गदर्शन में खेले गए 20 में से 14 मैचों में स्पेन ने जीत हासिल की थी और बाकी 6 मैच ड्रॉ रहे थे।
 
रूस में 14 जून से फीफा विश्व कप की शुरुआत होने वाली है और स्पेन अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को पुर्तगाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख