Hanuman Chalisa

Fathers Day Quotes: ईश्‍वर की अनमोल रचना है पिता, पढ़ें 15 सुनहरे वचन

Updated: रविवार, 20 जून 2021 (08:12 IST)
Fathers day
 
पिता दिवस या फादर्स डे पिता के सम्मान में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला एक पर्व है। पिता ईश्‍वर की तरफ से भेंट की हुई अनमोल रचना है। पिता के बिना हम जीवन जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते।
 
आइए जानें पितृ दिवस के अवसर पर पिता के बारे में 15 अमूल्य विचार-
 
1. भगवान खुद सबका ख्याल रखने के लिए नहीं आ सकते, इसीलिए उन्होंने पिता को इस दुनिया में भेज दिया।
 
2. आप जब किसी चीज की इच्छा रखते हैं तो उसे सबसे पहले पिता ही पूरा करते हैं।
 
3. अनुशासन का दूसरा नाम पिता ही है।
 
4. अगर ईश्वर का रूप देखना है, तो एक बार अपने ईश्वर समान पिता को देख लेना।
 
5. गुस्से में भी जब अपनापन दिखे तो समझ लीजिए कि ऐसा प्यार पापा का ही होता है।
 
6. पिता के बिना जीवन अधूरा होता है। जीवन में माता के साथ-साथ पिता का होना अतिआवश्‍यक है।
 
7. इस दुनिया में एक पिता ही ऐसा होता है, जो अपने बच्चों को हमेशा अपने से आगे ही बढ़ते हुए देखना चाहता है।
 
8. समय के अनुसार आप बदल सकते हैं लेकिन पिता का प्यार कभी नहीं बदलता।
 
9. हर बेटी अपने पापा के जैसा ही जीवनसाथी पाने की कामना करती है।
 
10. पिता से ही दुनिया की सारी खुशियां है, बिन पापा के सब वीरान-सा महसूस होता है।
 
11. पिता कभी हार न मानने और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देते हुए हौसला बढ़ाते हैं।
 
12. प्रत्येक बच्चे के लिए पिता धरती पर ईश्वर का साक्षात रूप होते हैं।
 
13. पिता अपनी संतान को हर सुख-सुविधा देने के लिए अपने सुखों को भुला देते हैं।
 
14. वे दिन-रात अपने बच्चों के लिए ही मेहनत करते हैं और उन्हें वे हर खुशी देना चाहते है जो उन्हें भी कभी नहीं मिली।
 
15. पिता संतान के लिए सुरक्षा-कवच है। संतान चाहे कुछ भी कर ले, वे पितृ-ऋण कभी नहीं उतार सकते।

ALSO READ: Essay on My Father : पिताजी पर हिंदी में निबंध

ALSO READ: History of Fathers Day : क्‍या है फादर्स डे और कब, कैसे और क्यों मनाने की शुरुआत हुई?

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख