सिंघाड़े के आटे के लड्डू
|
विधि : सिंघाड़े के आटे व राजगिरे के आटे को धीमी आँच पर घी डालकर सेंक लें। खुशबू आने लगे तब शकर पीसकर उसमें मिला दें।
इलायची, खोपरा, काजू, बादाम भी मिला दें। गरम-गरम ही लड्डू बना लें, नहीं बँधने पर थोड़ा घी और डालें। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं।

