biodatamaker

मेवा-पिंडखजूर के लजीज रोल

Written By WD
Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2013 (12:22 IST)
FILE

सामग्री :
250 ग्राम पिंडखजूर, 150 ग्राम खोपरा बूरा, 100 ग्राम मूंगफली दाने सिंके हुए, आधा कप तरबूज और खरबूज के बीज, आधा चम्मच पिसी इलायची, पाव कटोरी किशमिश, 100 ग्राम शक्कर का बूरा, पाव कटोरी काजू-बादाम की कतरन।

विधि :
पिंडखजूर के बीज निकाल लें और उन्हें बारीक टुकड़ों में काट लें। मूंगफली दाने मिक्सी में दरदरे बारीक कर लें। अब एक थाली में आधा खोपरा बूरा लें। उसमें पिंडखजूर, पिसे दाने, तरबूज-खरबूज के बीज, काजू-बादाम की कतरन, शक्कर का बूरा व इलायची डालकर हाथ से अच्छे से मिक्स करें और मोटी रोटी बेल लें।

अब पुन: थाली में बचा खोपरा बूरा फैला दें। तैयार मिश्रण की रोटी को बूरे में लपेट लें और लंबे-लंबे टुकड़ों में काट कर किशमिश से डेकोरेट करके मेवा-पिंडखजूर के रोल पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल

मैं गीत बन अधरों पर आऊंगा

NEET Controversy: छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध