Hanuman Chalisa

मसाला डोसा स्पेशल

Written By ND
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:45 IST)
ND

सामग्री : 250 ग्रा. मोरधन या भगर, 1 चम्मच साबुदाना।

भरावन सामग्री :
4 आलू, 1 बड़ा चम्मच मोटा मूँगफली चूरा, 1 चम्मच खसखस, 1 चम्मच खड़ा धनिया, 1/2 चम्मच लालमिर्च, 1/4 चम्मच कालीमिर्च, जीरा, 10 काजू, 15 किशमिश, 2 कटी मिर्च, हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार। सजावट : पीला रंगा खोपरा बूरा, काजू, हरा धनिया, पनीर।

विधि :
मोरधन व साबुदाना एक दिन पहले सुबह गलाएँ। दूसरे दिन सुबह मिक्सी में पीसें फिर शाम को डोसा बनाएँ। उबले आलू को टुकड़ों में काट लें। घी गर्म करके जीरा, धनिया, खसखस, हरी मिर्च का बघार बनाकर मूँगफली चूरा डालें। आलू, काजू टुकड़े, किशमिश, नमक, काली व लालमिर्च डालें। धनिया डाल कर मिलाएँ।

अब डोसे के मिश्रण में नमक मिलाकर घोल बना लें। गरम तवे पर कड़छी से मिश्रण गोलाई में डालें। आवश्यकता हो तो कटोरी पानी में डुबोकर गीली कटोरी से फैलाएँ। पतला डोसा बनाएँ। ढँक दें। फिर पलटें। किनारे छूटने लगे तब पुनः पलटाकर जाली वाला हिस्सा नीचे कर लें। सब्जी भरकर तीनों ओर से किनारे मोड़ें। रंगीन खोपरा, हरा धनिया, पनीर से डोसा सजाकर पेश करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा