dharma sangrah

मखाने की बर्फी कैसे बनाएं, व्रत-उपवास से पहले जान लीजिए विधि

Updated: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (14:47 IST)
Makhana Barfi
व्रत-उपवास में अगर आप भी मीठा खाना चाहते हैं तो ट्राय करें लाजवाब मखाने की बर्फी (Lotus seed Barfi)। पढ़ें एकदम सरल विधि-
 
सामग्री : Makhane ki barfi Ingrident 
 
200 ग्राम मखाने, 150 ग्राम मावा, 150 ग्राम मूंगफली के दाने, शकर 400 ग्राम, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 कप मेवे की कतरन, थोड़े-से केसर के लच्छे और घी 
 
विधि : Makhane ki barfi method
 
सबसे पहले मूंगफली के दाने सेंक कर बारीक पीस लें। एक कड़ाही में घी गरम करके मखाने करारे सेंक लें तथा ठंडे होने पर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब मावा सेंक कर अलग रख लें।

एक बर्तन में आधा गिलास पानी डालकर शकर की दो तार की चाशनी तैयार करके उसमें मावा, पीसे मूंगफली दाने, इलायची पाउडर और केसर डालकर डालकर अच्छी तरह मिश्रण को मिला लें। 
 
अब एक थाली में घी का हाथ घुमाकर चिकना कर लें और तैयार मिश्रण उसमें फला दें। ऊपर से मेवे की कतरन बुरका दें और मिश्रण ठंडा होने पर अपनी पसंद के आकार में बर्फी काट लें। लीजिए तैयार है व्रत-उपवास में खाने योग्य स्वादिष्ट मखाने की बर्फी (Makhane ki barfi)। खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं। 

Lotus Seed

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख