sundarkand

डेल्टाक्रॉन वैरिएंट की आहट, जानिए क्या हैं लक्षण, किसे रहना होगा सावधान

Updated: शनिवार, 12 मार्च 2022 (11:39 IST)
कोविड के मामले जिस तरह से दुनियाभर में कम हो रहे हैं दिशा-निर्देशों में भी लगातार बदलाव हो रहा है। हालांकि अभी कोविड पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और शायद आगे भी नहीं होगा। WHO इसे जल्द ही एंडेमिक भी घोषित कर सकता है यानी इस वायरस के साथ ही जीना रहेगा। वहीं अब डेल्टाक्रॉन की आहट भी नजर आने लगी है। ब्रिटेन में कोविड के नए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन की पुष्टि हुई है। यूके में हाइब्रिड स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं। हालांकि यूके की स्वास्थ सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मामले कम है।

आइए जानते हैं डेल्टाक्रॉन क्या है ?
डेली मेल रिपोर्ट के मुातबिक, यह एक ऐसे व्यक्ति के अंदर विकसित हुआ है जो डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों से संक्रमित था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज की स्थिति सामान्य है।

कितना संक्रामक है डेल्टाक्रॉन? जानें इसके लक्षण...
यूकेएचएसए के अधिकारी यह नहीं जानते हैं कि कितना संक्रामक है और गंभीर है। और टिका कितना अधिक प्रभावी है। इन सभी विषयों पर रिसर्च जारी है। संक्रामक रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर पॉल हंटर के मुताबिक इससे बहुत ज्यादा खतरा पैदा नहीं होना चाहिए। फिलहाल, ओमिक्रॉन और डेल्टा के मामले कम हो रहे हैं।  

WHO ने क्या कहा?
विश्व स्वास्थ संगठन के मुताबिक,किसी व्यक्ति के लिए SARS-CoV-2 के विभिन्न प्रकारों से संक्रमित होना संभव है। महामारी के दौरान लोग इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 दोनों से संक्रमित थे। WHO की मारिया वान केरखोव ने पिछले महीने ट्वीट किया था, ''डेल्टाक्रॉन जैसे शब्दों न करें। ये वायरस संयोजन का संकेत देते हैं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

गौरतलब है कि साइप्रस नामक देश में कोविड का एक नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन पाया गया था। इसे ऑमिक्रॉन और डेल्टा का संयोजित रूप बताया जा रहा था। हालांकि अभी इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

सावधानियां - कोविड पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अभी भी सावधानियां बरतना जरूरी है।  अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर होगी तो आप कोविड की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए कोविड बिहेवियर का पूरा पालन करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख