sawan somwar

Karwa Chauth Mehndi Design 2023 : करवा चौथ पर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (15:07 IST)
गुरुवार को करवा चौथ हैं और करवा चौथ (Karwa Chauth) पर मेहंदी को लेकर सुहागिन महिलाएं बहुत उत्‍सुक रहती है। अलग-अलग तरह से डिजाइन बनवाने के बाद अलग ही ताजगी महसूस होती है। हालांकि महिलाएं वैसे भी मेहंदी (Mehndi) लगवाने के मौके तलाशती है। और अगर लंबे वक्‍त तक कोई मौका नहीं मिलता है तो यह यू हीं मेहंदी लगवा लेती है और खुश भी हो जाती है। 
 
हालांकि मेहंदी लगवाने के पहले वे मेहंदी की लेटेस्‍टी डिजाइन जरूरी सर्च करती है। अत: इस करवा चौथ आप भी खोज रहे हैं कुछ खास डिजाइन, तो यहां देख सकते हैं। 
 
आइए  देखते हैं करवा चौथ की लेटेस्‍ट मेहंदी डिजाइन यहां-Karwa Chauth Mehndi Design
 
1. भरमा हाथ स्टाइल- आज भी भरमा स्‍टाइल खूब पसंद किया जाता है। इसमें भी अलग-अलग प्रकार की डिजाइन बनने लगी है। एक वक्‍त था जब सिर्फ चिलम वाली डिजाइन बनाई जाती थी। लेकिन अब त्‍योहार और प्रोग्राम के अनुसार मेहंदी के अंदर डिजाइन बनाई जाती है। 
 
2. बेल डिजाइन- यह डिजाइन बहुत सिंपल और आकर्षक होती है। ज्‍यादा टाइम नहीं हो या छोटी - छोटी मेहंदी डिजाइन चाहते हैं तो यह परफेक्‍ट लुक देगी। 
 
3. अरेबिक मेहंदी- यह डिजाइन आज भी ट्रेंड में है। सबसे सिंपल और सबकी पंसदीदा। जब वक्‍त की कमी होती है तो यही वाली डिजाइन पसंद की जाती है।
 
4. गोल बूटा डिजाइन- सिर्फ आपकी हथेली जितना बड़ा गोल बूटा यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इस प्रकार की मेहंदी लड़कियां बहुत पसंद करती है। साथ जिन महिलाओं को बहुत ज्‍यादा टाइम नहीं है या फिर छोटी-छोटी मेहंदी बनवाना ही पसंद है वे लोग ही जरूर इस प्रकार की डिजाइन बनवाते हैं। रचने के बाद यह बहुत सुंदर लगती है।
 
5. झालर मेहंदी डिजाइन- इस प्रकार की मेहंदी महिलाएं जरूर लगवाती हैं जिन्‍हें बहुत बड़ी-बड़ी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं है। जिन्‍हें सिंपल और यूनिक डिजाइन पसंद है। इस डिजाइन में पूरे हाथों पर मेहंदी नहीं लगाते हुए साइड में मेहंदी लगाई जाती है। जी हां, या तो आपके अंगूठे और उसकी बाजू वाली अंगुली पर या फिर रिंग फिंगर और सबसे छोटी वाली अंगुली पर डिजाइन बनाई जाती है।

Henna Mehndi Designs

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता