Hanuman Chalisa
✕

कृषि कानून किसान, मध्यम वर्ग और नौजवान विरोधी : सचिन पायलट

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (18:07 IST)
जयपुर। कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 3 नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए बड़ा संकट बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ये कानून न केवल किसान विरोधी, बल्कि मध्यम वर्ग व नौजवानों के विरोधी भी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन कानूनों को वापस लिए जाने तक किसानों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेगी।
 
पायलट चाकसू के पास कोटखावदा में किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, किसानों पर बहुत बड़ा संकट आया है। हम सबको समझना होगा कि ये तीनों कानून न केवल किसान विरोधी, बल्कि मध्यम वर्ग व नौजवानों के विरोधी भी हैं। 
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में आज उन किसान की कोई सुनने वाला नहीं है जो लगभग दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान ही नहीं, पूरा देश इन तीन कानूनों के खिलाफ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार किसान के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले ये कानून बिना किसी से चर्चा किए, जल्दबाजी में लाई है और उसे इनको वापस लेना ही होगा।
 
पायलट ने कहा, लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता है। राजस्थान समेत पूरे देश के किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान को सहानुभूति नहीं, सहयोग चाहिए। किसान भीख नहीं, अपना अधिकार मांग रहा है। हमारी पार्टी ने संकल्प लिया है कि गांधीवादी तरीके से हम केंद्र सरकार को इन कानूनों को वापस लेने को मजबूर करेंगे।
 
इस अवसर पर उन्होंने तीन प्रस्ताव भी पढ़कर सुनाए जिन्हें उपस्थित लोगों की सहमति से पारित माना गया। इनमें तीनों कानूनों को किसानों के साथ विश्वासघात बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम कम करने की मांग की गई है ताकि किसान को राहत मिले।
 
पायलट इससे पहले दौसा और भरतपुर में भी ऐसी ही महापंचायत कर चुके हैं।(भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख