शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. 'भारत बंद' को लेकर राहुल ने कहा, सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता है
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (11:29 IST)

'भारत बंद' को लेकर राहुल ने कहा, सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता है

Rahul Gandhi | 'भारत बंद' को लेकर राहुल ने कहा, सत्याग्रह से ही अन्याय और अहंकार का अंत होता है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों द्वारा आहूत 'भारत बंद' की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!

 
कई किसान संगठनों के समूह संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के निकट सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले 4 महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत बंद: पंजाब-हरियाणा में सड़कों पर किसान, पटरियों पर बैठकर रेलवे ट्रेक किया जाम