dharma sangrah
✕

राकेश टिकैत की चेतावनी, जबरन हटाया तो सरकारी दफ्तरों को बना देंगे गल्ला मंडी

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (11:47 IST)
नई दिल्‍ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन जेसीबी की मदद से दिल्‍ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर लगे टेंट को उखाड़ने की कोशिश कर रहा है। अगर प्रशान यहां से टेंट उखाड़ेगा तो किसान पुलिस स्‍टेशन और डीएम समेत सरकारी दफ़्तरों के बाहर टेंट लगा लेंगे।
 
टिकैत ने रविवार की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ‘किसानों को अगर बॉर्डरों से जबरन हटाने की कोशिश हुई तो वे देश भर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे।’
 
वहीं, उन्‍होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़े, वरना संघर्ष और तेज होगा. यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसान इस सरकार को ताकत का एहसास करा देंगे। सरकार कोई गलतफहमी में न रहे. कृषि कानूनों की वापसी से कम किसी भी समझौते पर आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है।
 
 
उल्लेखनीय है कि टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को आधी रात को उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस ने रास्ता खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे ही आखिरी अवरोधक हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया किसान जेसीबी के आगे लेट गए। किसानों ने रात में ही यहां सभा शुरू कर दी। भीड़ जुटा ली गई और ऐलान कर दिया कि वे अब बॉर्डर नहीं खुलने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख