Hanuman Chalisa

बेकाबू हुआ किसान आंदोलन, लाल किले पर फहराया झंडा

मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (14:19 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर पर सवार होकर लाल किला पहुंचे। कुछ लोग तो लालकिले की प्राचीर पर चढ़ गए और वहां झंडा भी फहराया।

प्रदर्शनकारी काफी देर तक लाल किले पर डटे रहे। बाद में दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला। बाद में पुलिसकर्मी झंडे को हटाने की कोशिश करती भी दिखाई दी।

ALSO READ: #KisanTractorRally : उपद्रवी हुए किसान, सोशल मीडिया पर योगेन्द्र यादव से यूजर्स ने पूछा सवाल- यह कैसा 'शांतिमार्च'
हंगामे से योगेंद्र यादव नाराज: योगेन्द्र यादव ने कहा कि जो हुआ वह निंदनीय और शर्मिंदगी का विषय है। लालकिले की प्राचीर पर झंडा फहराना गलत है। कुछ लोगों की वजह से पूरा आंदोलन बदनाम हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के संगठन ने ऐसा नहीं किया है। योगेन्द्र यादव ने समाचार चैनल पर कहा कि वे प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे वापस अपने रूट पर लौटें और निर्धारित मार्ग पर ही मार्च निकालें।
 
10 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद : राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद मंगलवार को मध्य एवं उत्तर दिल्ली के 10 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए।
 
आईटीओ पर भिड़ंत : कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ पहुंचने के बाद लुटियन दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
 
किसानों ने तय समय से पहले विभिन्न सीमा बिंदुओं से अपनी ट्रैक्टर परेड शुरू की। किसान अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए। प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए दिखे। पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख