सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. prime minister narendra modi to address farmers conferences to be held tomorrow
Written By विकास सिंह
Last Modified: गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (19:43 IST)

नए कृषि ‌कानून पर मध्यप्रदेश ‌के किसानों से‌‌ शुक्रवार को बात करेंगे PM ‌मोदी

नए कृषि ‌कानून पर मध्यप्रदेश ‌के किसानों से‌‌ शुक्रवार को बात करेंगे PM ‌मोदी - prime minister narendra modi to address farmers conferences to be held tomorrow
भोपाल। नए कृषि कानून को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के किसानों से बातचीत करने जा रहे हैं।‌‌ नए कृषि‌ कानून पर किसानों को‌ जागरूक करने के लिए‌ भाजपा पूरे प्रदेश में किसान सम्मेलनों का‌ आयोजन ‌कर रही है।
‌शुक्रवार को रायसेन में होने वाले किसान सम्मेलन ‌में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राशि डालेंगे। रायसेन में होने वाले किसान सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे और पंचायत स्तर तक किसानों से बातचीत करेंगे।
 
किसान‌ सम्मेलन ‌के कार्यक्रम ‌को लेकर आज‌ मुख्यमंत्री ‌शिवराज‌सिंह चौहान ने वीडियो कॉफेंस के जरिए कलेक्टरों से बातचीत कर जरूरी ‌दिशा- निर्देश दिए, वहीं पार्टी‌ ने भी कार्यक्रम ‌को‌ सफल बनाने के‌ लिए‌ जिले‌ स्तर पर अधिक से अधिक किसान जिला और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम ‌का प्रसारण करने के‌ निर्देश ‌दिए।
गुरुवार को पार्टी ‌मुख्यालय‌ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सभी प्रदेश महामंत्री, पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, संभागीय संगठन मंत्री, समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, समस्त ग्राम केंद्र, नगर केंद्र के पालक संयोजक और समस्त बूथ अध्यक्ष से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से शुक्रवार को होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 1 बजे से रायसेन में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज‌सिंह चौहान प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राहत राशि पहुंचाएंगे।  दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। किसान सम्मेलन ‌के‌ इस कार्यक्रम को‌ मुख्यमंत्री ‌शिवराजसिंह‌‌ और प्रदेश भाजपा ‌अध्यक्ष ‌वीडी शर्मा भी‌ संबोधित ‌करेंगे।
ये भी पढ़ें
Board exam 2021: शिक्षकों के साथ शिक्षामंत्री निशंक का संवाद अब 22 दिसंबर को