dharma sangrah
✕

Kisan Mahapanchayat: हथियारों से लैस तत्वों को पुलिस की कानून हाथ में न लेने की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (16:54 IST)
करनाल। हरियाणा में करनाल में चल रही किसान महापंचायत में लाठी, जैली, लोहे की रॉड आदि से लैस होकर कुछ लोगों के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें किसी भी सूरत में कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है। करनाल पुलिस की ओर से जारी आज मंगलवार को यहां साझा की गई जानकारी के अनुसार रम्भा, निसिंग तथा राज्य के अन्य स्थानों ने कुछ लोगों के लाठी, जैली, लोहे ही रॉड आदि से लैस होकर अनाज मंडी में चल रही महापंचायत में पहुंचने की गुप्त सूचनाएं हैं जिससे उनकी मंशा सही नहीं दिखती है तथा ऐसे तत्व कानून व्यवस्था के लिए खतरा हो सकते हैं।

ALSO READ: किसानों के प्रदर्शन में हथियार लेकर पहुंचे कुछ लोग, कानून हाथ में न लें : करनाल प्रशासन
 
जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन ने ऐसे लोगों की महापंचायत में मौजूदगी को लेकर किसान नेताओं से बात की है। किसान नेताओं ने भी ऐसे लोगों को कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इनकी एक नहीं सुनी। इस पर करनाल जिला प्रशासन और पुलिस ने ऐसे तत्वों को कानून हाथ में न लेने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी दुस्साहस की स्थिति में सख्ती से निपटने की चेतावनी दी है।(वार्ता)(फ़ाइल चित्र)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

अगला लेख