Daily Horoscope
✕

SKM को सरकार से कोई सूचना नहीं हुई प्राप्त, आगे की रणनीति पर कल फैसला होगा

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:40 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा सरकार के साथ बातचीत करने के लिए गठित 5 सदस्यीय समिति को अभी तक केंद्र से कोई सूचना नहीं मिली है और इसलिए किसान आंदोलन के संबंध में भविष्य की कार्रवाई के बारे में मंगलवार को मोर्चा की एक बैठक में फैसला किया जाएगा। एसकेएम द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

ALSO READ: किसान का दर्द, 1,123 किलो बेचे प्याज, 13 रुपए की कमाई
 
एसकेएम के तत्वावधान में किसान संगठनों ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों के खिलाफ 'फर्जी मामलों' को वापस लेने और आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के पुनर्वास के लिए आंदोलन को तेज करने की जरूरत है।

एसकेएम 40 से अधिक किसान संघों का एकछत्र निकाय है। एसकेएम ने प्रदर्शनकारी किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे वापस लिए जाने सहित लंबित मांगों पर सरकार के साथ बातचीत करने के लिए शनिवार को 5 सदस्यीय समिति का गठन किया था। एसकेएम के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते फोन पर एक वरिष्ठ किसान नेता से बात की थी।
 
एसकेएम की 5 सदस्यीय समिति में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, अशोक धावले, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी और युद्धवीर सिंह हैं। बयान में कहा गया कि 5 सदस्यीय समिति को अब तक केंद्र सरकार से 21 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में उल्लिखित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कोई सूचना नहीं मिली है। इसमें कहा गया कि ऐसे में एसकेएम द्वारा कल (मंगलवार) को सिंघू मोर्चा में अपनी बैठक के माध्यम से भविष्य में आंदोलन तेज करने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख