1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Kisan Andolan 2024 CBSE issued advisory for students

Kisan Andolan को देखते हुए CBSE ने छात्रों के लिए जारी की एडवायजरी

सीबीएसई एक्जाम 2024
farmer protests 2024 : किसान अपनी मांगों को लेकर फिर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे दिल्ली में घुसने के लिए सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए सीबीएसई ने छात्रों के लिए एडवायजरी जारी की है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है।

सीबीएसई ने छात्रों को घर से जल्दी निकलने की सलाह दी है। सीबीएसई ने परीक्षा केंद्रों तक मेट्रो को जाने की सलाह दी है।
किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे हुए हैं।

अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने देश को अपनी सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान किया- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव