Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी का बड़ा बयान, किसानों से बातचीत के लिए तैयार, सिर्फ एक फोन दूरी पर हैं कृषिमंत्री तोमर

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (16:03 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा कि उनकी सरकार प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से उठाए गए मुद्दों का बातचीत के जरिए समाधान निकालने का निरंतर प्रयास कर रही है।

ALSO READ: सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं बंद
सूत्रों के मुताबिक, संसद में विभिन्न दलों के सदन के नेताओं की डिजिटल बैठक में मोदी ने यह भी कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार ने जो प्रस्ताव दिया था वो आज भी बरकरार है।
 
सरकार ने यह सर्वदलीय बैठक बजट सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने और विधायी कार्यों के संदर्भ में चर्चा के मकसद से बुलाई थी। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस बैठक में अलग अलग मुद्दे उठाए।

ALSO READ: किसान नेताओं ने मनाया सद्भावना दिवस, रखा एक दिन का उपवास
सूत्रों ने इस बैठक में प्रधानमंत्री के संबोधन का हवाला देते हुए बताया कि मोदी ने नेताओं से कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदर्शनकारी किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं और तोमर ने इस महीने की शुरुआत में किसान नेताओं को इस बात से अवगत भी कराया था।
 
बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, शिवसेना के विनायक राउत और कई अन्य नेता शामिल हुए। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

अगला लेख