Daily Horoscope
✕

इसराइली दूतावास के सम्मुख बम ब्लास्ट के बाद हरिद्वार कुंभ की सिक्योरिटी टाइट, एनएसजी कमांडो किए तैनात

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (15:28 IST)
हरिद्वार। देश की राजधानी नई दिल्ली में इसराइली दूतावास के आगे हुए बम ब्लास्ट के बाद हरिद्वार कुंभ की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। जगह-जगह सघन कॉम्बिंग अभियान चल रहा है। कुंभ मेले के आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि सिक्योरिटी और कड़ी कर कुंभ क्षेत्र में एनएसजी कमांडो भी तैनात कर दिए गए हैं।
ALSO READ: 12 वर्ष में आया हरिद्वार में पूर्णकुंभ, जानिए 12 टिप्स
आईजी गुंज्याल के अनुसार भारत सरकार की एसओपी के मुताबिक प्रस्तावित कुंभ की सभी तैयारियां की जा रही हैं। उसी के मुताबिक कुंभ में श्रद्धालुओं को प्रवेश का तरीका तय किया जाएगा। आईजी के अनुसार इसराइली दूतावास के आगे हुए ब्लास्ट के बाद हर तरीके से आने जाने वालों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
 
कुंभ हरिद्वार में कोई अप्रिय घटना न घट जाए, इसको लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट पर है। बम ब्लास्ट के बाद पुलिस फोर्स भी अलर्ट पर है। सभी स्नान घाटों पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और तमाम चेकपोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। इसके बाद QRT यानी क्विक रिस्पांस टीम का भी मूवमेंट तेज किया गया है। हर संदिग्ध वाहन समेत व्यक्तियों पर खास नजर रखने को इंटेलिजेंस एजेंसियों को सक्रिय किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख