Hanuman Chalisa

किसान आंदोलन से कारोबारियों का बुरा हाल, 14 हजार करोड़ का नुकसान

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (15:33 IST)
नई दिल्ली। कारोबारियों के संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने दावा किया है कि दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हुए कुछ राज्यों के किसानों के आंदोलन से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में लगभग 14 हजार करोड़ रुपए का बड़ा नुक़सान हुआ है।
 
परिसंघ ने मंगलवार को यहां यह आकलन जारी करते हुए कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग 20 प्रतिशत ट्रक देश के अन्य राज्यों से दिल्ली नहीं आ पा रहे हैं। दिल्ली से अन्य राज्यों को भेजे जाने वाले माल पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। हालांकि फ़िलहाल दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं सहित अन्य वस्तुओं की कोई क़िल्लत नहीं है।
 
परिसंघ ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली में मुख्य आपूर्ति आस पास के राज्यों से होती है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी माल दिल्ली आता है। किसानों के विरोध प्रदर्शनों के कारण अभी तकरीबन 14 हजार करोड़ रुपए के व्यापार का नुकसान हो चुका है। परिसंघ ने सरकार ने जल्द से जल्द विरोध प्रदर्शन समाप्त कराने की अपील की है जिससे सामान्य कारोबार बहाल हो सके।
 
आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 50 हज़ार ट्रक देश भर के विभिन्न राज्यों से माल लेकर आते हैं और लगभग 30 हज़ार ट्रक प्रति दिन दिल्ली से बाहर अन्य राज्यों के लिए जाते हैं। माल की आवाजाही प्रायः दिल्ली - जयपुर, दिल्ली-मथुरा, आगरा एक्सप्रेस वे, दिल्ली- ग़ाज़ियाबाद , दिल्ली - चंडीगढ़ मार्ग आदि रास्तों से मुख्य रूप से होती है। ये मार्ग आंदोलन के कारण इन पर यातायात बाधित है। (वार्ता) 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख