1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Delhi News In Hindi

लालकिला हिंसा : दीप सिद्धू को स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

Deep Sidhu
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिला पर झंडा फहराने के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।
 
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम रेंज की टीम ने 26 जनवरी के बाद से फरार सिद्धू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपए का इनाम रखा था।
 
गौरतलब है 26 जनवरी को राजधानी में हुई हिंसक घटना और लालकिले पर सिखों का पवित्र झंडा निशान साहब फहराने के पीछे पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का नाम सामने आया था। (वार्ता)
अगला लेख
Uttarakhand : चमोली में जारी जिदंगी बचाने की जंग, आपदा से 1500 करोड़ के नुकसान का अनुमान, लापता लोगों को ढूंढेंगे एमआई 17 और चिनूक