रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Congress padyatras in support of Farmer Protest in Rajasthan
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (17:03 IST)

राजस्थान में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्राएं

राजस्थान में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्राएं - Congress padyatras in support of Farmer Protest in Rajasthan
जयपुर। कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर पदयात्राएं निकालीं। यहां इस तरह की पदयात्रा की अगुवाई परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने की। पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर, ऊंटों और हाथियों के साथ भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस मार्च में शामिल नहीं हुए। गहलोत जहां नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में व्यस्त थे तो वहीं डोटासरा ने स्वास्थ्य कारणों से इसमें शामिल होने में असमर्थता व्यक्त की।

खाचरियावास ने कहा, केंद्र सरकार ये कानून किसानों पर थोपना चाहती है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी की पीठ में छुरा घोंपा है। पार्टी नेता के अनुसार, इस पदयात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा पारित इन कृषि कानूनों में 'किसान विरोधी प्रावधानों' से आमजन को अवगत करवाना है।

इस बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि पैदल मार्च निकालने के बजाय मुख्यमंत्री गहलोत को कर्ज माफी का अपना वादा निभाना चाहिए। पूनियां ने ट्वीट किया, किसानों के नाम पर पैदल मार्च के बजाए मुख्यमंत्री को किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने संबंधी अपने उस वादे को पूरा करना चाहिए, जो उनके नेता राहुल गांधी और उन्होंने चुनावी सभाओं में प्रदेश के किसानों से किया था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
मिलेंगे नहीं जांबाज से? कैप्टन सोइबा, जिन्होंने गलवान में चीनियों के छक्के छुड़ा दिए थे...