dharma sangrah
✕

किसान आंदोलन में अन्ना हजारे की एंट्री, 30 जनवरी से करेंगे आमरण अनशन

Updated: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (09:53 IST)
नई दिल्ली। किसान आंदोलन में अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की एंट्री हो गई है। वे 30 जनवरी से किसानों से जुड़ी कई मांगों को लेकर आमरण अनशन करने जा रहे हैं।

ALSO READ: राकेश टिकैत के आंसू से फिर तेज हुआ ‍किसान आंदोलन, BKU नेता नरेश टिकैत का बड़ा बयान
अन्ना ने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अपने गांव रालेगणसिद्धि में अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने स्थानों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

अन्ना ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले चार साल से किसानों की महत्वपूर्ण मांगों पर आंदोलन कर रहा हूं। कई बार देश के प्रधानमंत्री और कृषिमंत्री के साथ पत्राचार हुआ लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया। यह किसानों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता है। वे पहले भी अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं।
 
इससे पहले बीते 14 दिसंबर को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की थी। उसके बाद उन्होंने कहा था कि जनवरी के अंत में वह अपने जीवन का आखिरी अनशन करेंगे।
 
अन्ना की मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, कृषिमूल्य आयोग को संवैधानिक दर्जा या स्वायत्तता, कृषि उपज को लागत का 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जाए।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख