dharma sangrah
✕

Govt Jobs : पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 में विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स

Updated: सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (14:39 IST)
Post office 
 
Post Office Bharti 2022: भारतीय डाक विभाग (Indian Post Office Bharti 2022) ने हाल ही में स्टाफ कार ड्राइवर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए भी यहां वैकेंसी निकली हैं। अत: डाक विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका सामने आया है, जिसका लाभ उठाकर आप एक अच्छी जॉब पा सकते हैं।

ज्ञात हो कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं और 7 मई 2022 उसकी आखिरी डेट है। इतना ही नहीं आवेदन फॉर्म में अगर किसी प्रकार की कोई कमी पाई गई तो आपका फॉर्म निरस्त भी किया जा सकता है। अत: पूरी सावधानी के साथ इस चयन प्रक्रिया को पूरा करना उचित रहेगा। 
 
पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 योजना के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होना तय की गई है तथा आयु की गणना 15 मार्च 2022 के अनुसार की जाएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

इन पदों के लिए डाक विभाग द्वारा शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है, जोकि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से हासिल की हुई हो तथा उम्मीदवार के पास हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। 
 
इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 का आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रति, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, ड्राइविंग अनुभव तथा जाति प्रमाण पत्र के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, टेक्निकल क्वॉलीफिकेशन तथा नवीनतम 2 पासपोर्ट साइज के फोटो इन जरूरी डाक्यूमेंट्स में होने चाहिए तथा इसमें 1 फोटो आवेदन फॉर्म पर चिपका कर दूसरा फोटो आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक होगा। 
 
इतना ही नहीं सभी दस्तावेज गजेटेड ऑफिसर और सेल्फ अटेस्टेड होना भी आवश्यक है। पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 (Post Office Bharti 2022) के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा, तथा इसके लिए सादे कागज पर यानी अच्छे क्वालिटी के पेपर पर प्रिंट निकाल कर फॉर्म भरने के बाद सही-सही जानकारी के साथ आवश्यक दस्तावेज अटैच करना अतिआवश्यक होगा।

इन पोस्ट पर भर्ती के लिए ड्राइविंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस नौकरी के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिल्कुल निशुल्क आवेदन करने के पात्र है। 

ALSO READ: REET 2022 Registration : रीट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है आखिरी डेट

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख