ramcharitmanas

BECIL Recruitment 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण में निकली 378 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (16:44 IST)
DDA
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के कार्यालय में नियुक्ति के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अनुबंध के आधार पर कार्यालय सहायकों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) की भर्तियां होने संबंधी जानकारी दी हैं, जिसमें बताया गया हैं कि इस भर्ती अभियान के तहत 200 ऑफिस असिस्टेंट और 178 डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों के लिए कुल 378 रिक्तियां भरी जाएंगी। यह जानकारी एक नई अधिसूचना जारी करते हुए बताई गई है। 
 
इसके लिए ऑफिस असिस्टेंट की शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्‍यक है तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी होगा। ऑफिस असिस्टेंट की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष रखी गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल, 2022 से पहले becil.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
सामान्य वर्ग, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक तथा महिलाओं के लिए 750 रुपए का आवेदन शुल्क इन सभी पदों के लिए रखा गया है तथा ईडब्ल्यूएस/पीएच, एससी/एसटी के लिए 450 रुपए आवेदन शुल्क के साथ आप आवेदन कर सकते हैं। बेसिल भर्ती 2022 के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं तथा निर्देश के अनुसार सही जानकारी के साथ आवेदन पत्र भर कर 25 अप्रैल, 2022 तक जमा कर सकते हैं। 
 
कार्यालय सहायक पदों के लिए चयन मानदंड इस प्रकार रहेगा। 
 
* सामान्य जागरूकता (करंट अफेयर्स), अंग्रेजी व्याकरण और लेखन के लिए लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक)। 
 
* कम्प्यूटर ज्ञान परीक्षण में एमएस ऑफिस (वर्ड एक्सेल और पावरपॉइंट) का ज्ञान होना आवश्यक है। 
 
* कार्यालय सहायक तथा डीईओ पदों के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को दो चरणों में अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट अथवा हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। 
 
* योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन व्यक्तिगत बातचीत, चर्चा के आधार पर किया जाएगा।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख