Daily Horoscope
✕

स्नातक पाठ्‍यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (19:53 IST)
नई दिल्ली। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है। देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में शिक्षण सत्र 2022-23 से दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर अनिवार्य कर दिया गया है।
 
छात्रों के आवेदन भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक मुहैया कराया गया है। छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। सीयूईटी (दाखिला परीक्षा) जुलाई में होने की संभावना है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले सप्ताह जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा था कि सीयूईटी देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए एकल खिड़की अवसर प्रदान करेगी।
 
नोटिस में कहा गया है, सीयूईटी (यूजी)- 2022 कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगी। परीक्षा 4 हिस्सों में होगी- सेक्शन 1ए (13 भाषाएं), सेक्शन 1बी (19 भाषाएं), सेक्शन 2 (27 डोमेन विशेष विषय) और सेक्शन 3 (सामान्य परीक्षा)। दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई भी अभ्यर्थी सेक्शन 1ए और सेक्शन 1बी से 3 भाषाएं चुन सकता है। इन 3 भाषाओं में से एक डोमेन विशेष विषय का होना चाहिए। सेक्शन 2 में 27 विषय है जिनमें से अभ्यर्थी अधिकतम 6  विषयों का चुनाव कर सकता है जबकि सेक्शन 3 में सामान्य परीक्षा होगी।
 
सेक्शन 1ए की परीक्षा अनिवार्य होगी जिसमें 13 भाषाएं शामिल हैं जिनमें से परीक्षार्थी अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। सेक्शन 1ए में उपलब्ध भाषा विकल्प हैं- अंग्रेजी, हिन्दी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। सेक्शन 1बी वैकल्पक है और यह उन छात्रों के लिए है, जो सेक्शन 1ए के अलावा किसी अन्य भाषा का चुनाव करना चाहते हैं। इस सेक्शन में शामिल कुछ भाषाएं हैं... फ्रेंच, अरबी, जर्मन आदि।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख