ganesh chaturthi
✕

आकाशवाणी ने छात्रों व रोजगार तलाशने वालों के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (21:56 IST)
नई दिल्ली। आकाशवाणी (एआईआर) ने रोजगार की तलाश करने वालों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शनिवार को एक कार्यक्रम की शुरुआत की। एआईआर के समाचार सेवा प्रभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 30 मिनट के कार्यक्रम 'अभ्यास' की पहली कड़ी का प्रसारण शनिवार को रात 9.30 बजे 100.1 एफएम गोल्ड पर किया जाएगा।

ALSO READ: CUET: सभी बोर्ड के विद्यार्थियों को मिलेगा समान अवसर
 
बयान में कहा गया कि छात्रों और रोजगार के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों तक पहुंचना इस कार्यक्रम का लक्ष्य है। बयान में कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यास की पहली कड़ी का प्रसारण 'आधुनिक इतिहास' विषय पर आज सोमवार रात 9.30 बजे 100.1 एफएम गोल्ड पर किया जाएगा।

ALSO READ: CBSE डेटशीट जारी, 26 अप्रैल से होगी दूसरे चरण की परीक्षा
 
बयान के अनुसार श्रोता इस कार्यक्रम को आकाशवाणी के ट्विटर, यूट्यूब चैनल और न्यूजएयर ऐप पर भी सुन सकते हैं। आकाशवाणी ने कहा कि यह कार्यक्रम हिन्दी में होगा और इसे हर शनिवार रात 9.30 से 10 बजे के बीच प्रसारित किया जाएगा। अगले सप्ताह 'भारतीय राजव्यवस्था और संविधान' पर कार्यक्रम होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख