Hanuman Chalisa
✕

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (16:11 IST)
Utpanna Ekadashi Date: उत्पन्ना एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह सभी 24 एकादशियों में पहली मानी जाती है क्योंकि इसी तिथि पर एकादशी देवी का जन्म हुआ था। इस दिन से ही वर्ष भर के एकादशी व्रत रखने की शुरुआत की जाती है।ALSO READ: वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन से एकादशी व्रत का संकल्प लेता है, उसे जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में वह मोक्ष प्राप्त करता है। यहां उत्पन्ना एकादशी 2025 की तिथि और इसका महत्व पाठकों की सुविधा हेतु बताया जा रहा है:
 
उत्पन्ना एकादशी 2025 कब है: उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष/ अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। उदया तिथि के अनुसार, इस बार 15 नवंबर 2025 को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी।
 
उत्पन्ना एकादशी 2025 का शुभ समय और मुहूर्त :
 
उत्पन्ना एकादशी: शनिवार, 15 नवंबर 2025
एकादशी तिथि प्रारंभ- 15 नवंबर 2025 को देर रात 12 बजकर 49 मिनट से।
एकादशी तिथि का समापन- 16 नवंबर 2025 को देर रात 02 बजकर 37 मिनट पर होगा।
व्रत पारण समय/ व्रत तोड़ने का समय- 16 नवंबर 2025 को दोपहर 01:10 बजे से 03:18 बजे तक।
 
उत्पन्ना एकादशी का धार्मिक महत्व: हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार यह एकादशी भगवान विष्णु और उनके शरीर से उत्पन्न हुई एकादशी देवी को समर्पित है। इसका विशेष महत्व इसलिए है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने एकादशी व्रत को सबसे उत्तम बताया है। यह व्रत समस्त पापों का नाश करके अंत में मोक्ष की प्राप्ति कराता है। 
 
इस संबंध में ऐसा माना जाता है कि उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को हजारों यज्ञों के बराबर और सहस्र गौ दान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, तथा उन्हें किसी प्रकार के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता।
 
एकादशी देवी की उत्पत्ति: पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के शरीर से एक देवी यानी एकादशी देवी का जन्म हुआ था। उन्होंने मूर नामक भयंकर राक्षस का वध किया था, जिसने भगवान विष्णु को योग निद्रा में रहते हुए मारना चाहा था। इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने देवी को वरदान दिया था कि आज से यह तिथि उत्पन्ना एकादशी के नाम से जानी जाएगी और जो भी इस दिन व्रत करेगा, उसे पुण्य मिलेगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख