sawan somwar

देवशयनी एकादशी का पारण कब होगा?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 5 जुलाई 2025 (13:02 IST)
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो हमें आध्यात्मिक उन्नति और आत्म-चिंतन का अवसर प्रदान करती है। धार्मिक मान्यतानुसार यह व्रत रखने से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष मिलता है।

यह व्रत कामनापूर्ति तथा सुख-समृद्धि देने वाला माना जाता है। वर्ष 2025 में देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई, दिन रविवार को रखा जाएगा तथा इसका पारण 7 जुलाई 2025, सोमवार किया जाएगा।ALSO READ: देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?
 
इस बार हरिशयनी एकादशी तिथि का प्रारंभ 5 जुलाई 2025 को शाम 06 बजकर 58 मिनट पर होगा तथा एकादशी का समापन 6 जुलाई 2025 को रात 09 बजकर 14 मिनट पर होगा। वर्ष 2025 में इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत उदया तिथि के अनुसार, 6 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा।
 
आइए जानते हैं यहां हरिशयनी एकादशी का पारण कब संपन्न होगा...
 
अबकी बार देवशयनी व्रत तोड़ने अथवा पारण का समय 07 जुलाई 2025 को संपन्न होगा तथा पारण का समय सुबह 05 बजकर 29 मिनट से लेकर 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यतानुसार इस समयावधि में पारण करना उचित रहता है। 07 जुलाई को पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात्रि 11 बजकर 10 मिनट पर होगा। 
 
बता दें कि कार्तिक महीने में देवउठनी एकादशी के बाद ही सभी तरह के मांगलिक कार्य शुरू होते हैं, जब भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं।ALSO READ: विष्णुशयन एकादशी विशेष: क्यों प्रभु कभी नहीं सोते, पढ़ें रोचक जानकारी
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: 3 राशियों को रहना होगा सावधान

गणेश चतुर्थी 2026: बप्पा को घर लाने से पहले ध्यान रखें ये बातें, ऐसी होनी चाहिए गणपति जी की प्रतिमा

वराह जयंती 2026: क्यों जरूरी है भगवान वराह की पूजा? किसने लिया था यह अवतार? हैरान कर देगी यह कथा

Hartalika Teej Puja vidhi: हरतालिका तीज व्रत की पूजन विधि

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख