sawan somwar

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (15:45 IST)
Highlights : 
 
अपरा एकादशी का महत्व जानें।  
अपरा एकादशी व्रत कब हैं 2024 में।  
अपरा एकादशी के मुहूर्त जानिए।  
 
ALSO READ: Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे
 
Apara Ekadashi Vrat: ब्रह्म पुराण में अपरा एकादशी का बहुत महत्व बताया गया है। और इस दिन मां भद्रा काली की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इसे 'जलक्रीड़ा एकादशी' के रूप में जाना जाता है।  अपरा एकादशी व्रत का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती हैं।  
 
आइए जानते हैं इस एकादशी का महत्व और समय के बारे में... 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2024 में अपरा एकादशी व्रत 02 और 03 जून को  रखा जाएगा।  जिसमें 02 जून को स्मार्त और 03 जून को वैष्णव धर्म को मानने वाले अपरा एकादशी का व्रत रखेंगे।  
 
अपरा एकादशी रविवार, 02 जून 2024  मुहूर्त : 
 
स्मार्त एकादशी तिथि का प्रारम्भ - 02 जून 2024 को सुबह 05 बजकर 04 बजे से।  
एकादशी तिथि का समापन- 03 जून 2024 को दोपहर 02 बजकर 41 बजे होगा।  
 
स्मार्त अपरा एकादशी पारण समय : 
वैष्णव अपरा एकादशी पारण का समय : 03 जून 2024 सोमवार को
पारण/ व्रत तोड़ने का समय - 03 जून को सुबह 08 बजकर 05 से 08 बजकर 10 मिनट तक।  
पारण के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय - सुबह 08 बजकर 05 पर।  
 
अपरा एकादशी रविवार, 03 जून 2024  मुहूर्त : 
 
एकादशी तिथि का प्रारम्भ - 02 जून 2024 को सुबह 05 बजकर 04 बजे से।  
एकादशी तिथि का समापन- 03 जून 2024 को अपराह्न 02 बजकर 41 बजे तक।  
 
वैष्णव अपरा एकादशी पारण समय 2024 : 
 
वैष्णव एकादशी के लिए पारण या व्रत तोड़ने का समय- 04 जून को सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट तक।  इस दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।

ALSO READ: Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के 5 चमत्कार जानकर आप चौंक जाएंगे
 
जानें अपरा एकादशी का महत्व : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ माह में अपरा और निर्जला एकादशी पड़ती है। मान्यता है कि यह एकादशी मनुष्य को अपार खुशियों की प्राप्ति देने वाली मानी गई है और समस्त पापों से मुक्ति दिलाती है।  
 
हिन्दी में 'अपार' शब्द का अर्थ 'असीमित' होना कहा गया है, अतः इस व्रत को करने वाले को असीमित धन की प्राप्ति होती है, इसी कारण इसे 'अपरा एकादशी' कहा जाता है। दूसरे अर्थ में यह व्रतधारी को असीमित लाभ देने वाली भी होती है। 
 
कहा जाता हैं कि इस एकादशी व्रत के महत्व के बारे में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने पांडु पुत्र राजा युधिष्ठिर को बताया था। तथा यह भी कहा कि इस एकादशी व्रत को रखने वाला व्यक्ति अपने पुण्य कर्मों के कारण बहुत प्रसिद्ध को प्राप्त करेगा। 
 
मान्यतानुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जनमानस में जाना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस एकादशी को लेकर यह माना जाता है कि इस व्रत को नियमपूर्वक करने से मनुष्य सभी पाप धुल जाते हैं। यह एकादशी शुभ फल देती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख