शब-ए-कद्र पोशीदा है, उसे तलाशें
ND
उन्होंने कहा कि शब-ए-कद्र की रात इबादत करने वाले के पिछले गुनाह माफ कर दिए जाने का वायदा अल्लाह तआला ने किया है, लेकिन यह रात कब होगी, इस बारे में खुलासा नहीं किया। इसकी पहचान यह जरूर बताई गई है कि यह रमजान के आखिरी अशरे की 21, 23, 25, 27 या 29 वीं रात में हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए हर मुसलमान को आखिरी अशरे के पूरे दिनों और खासकर विशेष रातों की इबादत का ख्याल रखना चाहिए।
अलविदा जुमे की तैयारियाँ : रमजान माह का अलविदा जुमा अगले शुक्रवार (18 सितंबर) को मनाया जाएगा। खास तरीके से मनाए जाने वाले इस दिन से पहले रमजान की शब-ए-कद्र की रात भी होने से इसका महत्व बढ़ गया है। इसके मद्देनजर बाजार कपड़े, जूते-चप्पल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकानें से सज गए हैं।

