कुरआन इंसानों की किताब है, इसे पढ़ो
|
कुरआन में 'काफर' से आशय अल्लाह के हुक्म से इंकार या कुफ्र (अस्वीकार) करने वालाजि से हम हिन्दी में 'नास्तिक' भी कह सकते हैं।)
उनकी अपनी करतूतों के कारण आफतें-मुसीबतें कयामत तक जारी रहेंगी।
सुरा-इब्राहीम में कहा गया है कि ऐ नबी! (पैगम्बर) मेरे जो बंदे ईमान लाए हैं, उनसे कह दो कि नमाज कायम करें और अल्लाह की राह में माल खर्च करें। ऐ लोगों! मैंने तुम्हें सूरज-चाँद दिए, भोजन दिया, रात-दिन दिए फिर भी इंसान नाशुक्रा है। अन्याय करने वाला है। कुरआन तमाम इंसानों के लिए और अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं है।
आगे की आयतों में अल्लाह ताअला फरमाता है कि तुम अपने रब्ब की बंदगी करो, तारीफ करो, वही तारीफों के काबिल है। तुम बुराइयों से बचो, इसके नतीजे अच्छे नहीं हैं। झूठे, फरेबी और अल्लाह की जात के साथ अन्य को शरीक करने वालों से दूर रहो। ये लोग बेटियों की पैदाइश पर शर्म महसूस करते हैं।
(कुरआन तेरहवें पारे के अर्द्ध भाग से चौदहवें पारे के मध्य तक आज की तरावीह में तिलावत की जाएगी।)

