1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. ईद

इंसान को इबादत के लिए पैदा किया

तरावीह कुरआन
जुमा की रात को होने वाली तरावीह कुरआन के सत्ताईसवें पारे की ।तिलावत पर आधारित है। खुदा ने इंसान को जमीन पर इसलिए भेजा कि वह उसकी इबादत करे। रिज्क देने वाला अल्लाह, सिर्फ अल्लाह है।

इसके बाद सुरा-ए-तूर में कयामत का जिक्र करते हुए कहा गया हैकि यह ईश्वरीय यातना का कठिन दिन होगा। जब पहाड़ों को रुई की तरह उड़ता हुआ दिखाया जाएगा। मुन्करीन (इंकार करने वाले) का जिक्र करते हुए उन्हें पाप कष्ट देने का उल्लेख है।

सुरा-ए-नजम में मोहम्मद सल्ल. की मे'राज का जिक्र है। इस रात हुजूर (पैगम्बर) अल्लाह की रोशनियों से करीब हुए। इस आयत में अल्लाह तआला फरमाता है कि सफरे-मे'राज की सचाई को तुम लोग परखते हो? याद रहे पैगम्बर वही बातें बताते हैं, जो उन्हें अल्लाह की तरफ से नाजिल होती हैं। इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है।

इसके बाद सुरा-ए-कमर में शककुल-कमर का उल्लेख है। इसमें काफिर की हार की निशानियाँ हैं। सुरा-ए-रहमान में अल्लाह तआला की रहमतों, नेअमतों का जिक्र है। अल्लाह फरमाता है कि हमने इंसान के लिए जमीन-आसमान और अनगिनत नेअमतें अता कीं।

सुरा-ए-वाकेआ में कयामत की निशानियाँ गिनाते हुए इंसान के आमाल (आचरण) का उल्लेख है। सुरा-ए-हदीद में अल्लाह फरमाता है कि तुम्हें जो दिया उसे अल्लाह की राह में लोगों की भलाई के लिए खर्च करो। कंजूसी मत बरतो।