dharma sangrah
✕

Dussehra 2025 Date: विजयादशी दशहरा कब है?

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (16:02 IST)
Dussehra 2025: प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को दशहरा का पावन पर्व पड़ता है। इस दिन को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2025 में दशहरा का पर्व गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। विजयादशमी या दशहरा हिंदुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। विजयादशमी पर भगवान राम असुर रावण का वध करते हैं।ALSO READ: Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व
 
विजयादशमी का पर्व नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों में शमी वृक्ष की पूजा करते हैं, और शस्त्रों की पूजा करने की भी परंपरा है। यह त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों को दर्शाता है।
 
इस बार आश्विन शुक्ल दशमी की तिथि 01 अक्टूबर शाम 7:01 मिनट से शुरू होकर 2 अक्टूबर को शाम 7:10 मिनट तक रहेगी, अत: विजयादशमी पर्व के लिए 2 अक्टूबर का दिन निर्धारित है। विजयादशमी के दिन रावण दहन का आयोजन शाम को प्रदोष काल में किया जाता है।ALSO READ: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि: 9 दिनों का महत्व और महिषासुर मर्दिनी की कथा
 
आइए जानते हैं यहां कब है दशहरा 2025? 
 
विजयादशमी गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को, जानें दशहरे के मुहूर्त: Dussehra date n muhurat 2025
 
आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रारम्भ- 01 अक्टूबर 2025 को 07:01 पी एम बजे से, 
दशमी तिथि समाप्त- 02 अक्टूबर 2025 को 07:10 पी एम बजे तक। 
 
श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ- 02 अक्टूबर 2025 को 09:13 ए एम बजे से
श्रवण नक्षत्र की समाप्ति- 03 अक्टूबर 2025 को 09:34 ए एम पर। 
 
अपराह्न पूजा समय: दोपहर 1:21 बजे से 3:44 बजे तक 
अवधि - 02 घण्टे 22 मिनट्स
 
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:09 बजे से 2:56 बजे तक 
अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की तिथियों की लिस्ट, अष्टमी और नवमी कब जानें
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

31 October Birthday: आपको 31 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 31 अक्‍टूबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

दीपावली पर क्‍यों खास हैं महाराष्ट्र के मशहूर अनारसे? जानिए इस मिठाई की दिलचस्प कहानी

दीपावली पर कैसे हुई शकरपारे बनाने की शुरुआत? जानिए इस पारंपरिक मिठाई की खासियत

दीपावली पर गुझिया के बिना क्यों अधूरी है मिठाई की थाली? जानिए इसके पीछे की खास परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले खरीदारी का पुष्‍य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा, करें 4 उपाय- माता लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

दिवाली कब है 2026 में, 08 या 09 नवंबर को?

दीपावली पर मिठाइयों के बीच चिवड़ा क्यों है जरूरी? जानिए इसके पीछे की खास वजह

नरक चतुर्दशी कब है 2026, 07 या 08 नवंबर को?

अगला लेख