सम्बंधित जानकारी
- धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स
- दीपावली पर अपने घर को सजाएं : जानिए कैसे बनाएं रंग बिरंगे DIY तोरण
- Diwali 2024 : इस दिवाली तेल नहीं पानी के दीयों से करें घर को रोशन
- इस दिवाली अपनों को दें ये गिफ्ट्स, किफायती कीमतों में पाएं यूनिक ऑप्शन
- Diwali date 2024: विभिन्न पंचांग, पंडित और ज्योतिषी क्या कहते हैं दिवाली की तारीख 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2024 को लेकर?
Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स
दीपावाली पर रंगोली को बनाएं और भी सुंदर इन आसान हैक्स से
Rangoli Hacks : दीपावाली पर रंगोली सजाने की परंपरा हमारे घरों को खूबसूरत और शुभ बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। रंगोली न केवल घर के सौंदर्य को बढ़ाती है बल्कि यह मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक भी मानी जाती है। लेकिन दीपावली की दूसरी जरूरी तैयारियों में कई बार रंगोली बनाने के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, अगर आप कम समय में परफेक्ट रंगोली बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान और प्रभावी रंगोली हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे आप बिना ज्यादा मेहनत किए खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं।
1. फ्लावर पेटल्स का उपयोग करें
अगर आपको रंगोली बनाते नहीं आती या आपको रंगोली के रंगों से एलेर्जी है, तो आप रंगीन फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग कर सकती हैं। गुलाब, गेंदा, और अन्य फूलों की पंखुड़ियों को अलग-अलग रंगों के पैटर्न में सजाएं। यह रंगोली बनाने का सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है। आप फूलों के साथ दिए या मोमबत्तियां भी सजाकर रंगोली को और आकर्षक बना सकती हैं।
2. चावल के आटे का प्रयोग
अगर आपके पास रंगोली के रंग उपलब्ध नहीं हैं, तो आप सफेद रंग की रंगोली बनाने के लिए चावल का आटा (राइस फ्लोर) इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल का आटा प्राकृतिक और शुभ माना जाता है। आप इसे सीधे इस्तेमाल कर सकती हैं या हल्का पानी मिलाकर डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आप हल्दी मिलाकर पीला रंग भी पा सकती हैं।
3. रंगोली टूल्स से आसान डिजाइन
आजकल बाजार में रंगोली बनाने के लिए रंगोली पेंसिल या कॉन टूल्स मिलते हैं जिनसे बहुत आसानी से पैटर्न बनाए जा सकते हैं। इससे आपकी रंगोली प्रोफेशनल दिखेगी और समय भी कम लगेगा। आप सटीक और छोटे पैटर्न बनाने के लिए टूथपिक या कंघी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
4. स्टैंसिल का उपयोग:
अगर आप डिजाइन में परफेक्शन चाहती हैं तो स्टैंसिल का इस्तेमाल बहुत ही उपयोगी है। स्टैंसिल बाजार में कई डिजाइनों में उपलब्ध होते हैं। आपको बस इसे जमीन पर रखना है और ऊपर से रंग भर देना है। कुछ ही मिनटों में आप एक परफेक्ट रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। आप DIY स्टैंसिल भी बना सकती हैं, इसके लिए आप चाहें तो पेपर या कार्डबोर्ड से खुद भी डिजाइन काटकर स्टैंसिल तैयार कर सकती हैं।
5. दिए और मोमबत्तियों का उपयोग:
अगर आपको रंगों से बड़ी रंगोली बनाने में दिक्कत होती है, तो आप दीयों और मोमबत्तियों का उपयोग करके सिंपल और सुंदर रंगोली बना सकती हैं। एक सर्कल या फ्री-हैंड डिजाइन बनाकर इसके चारों ओर दिए रखें। यह न केवल आसान है बल्कि रात के समय भी बहुत सुंदर दिखता है। रंगोली के साथ दिए रखने से उसका आकार उभर कर आता है और यह देखने में और भी आकर्षक लगती है।
ALSO READ: Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान क्या करते हैं और इससे किसे लाभ होता है?
ALSO READ: Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान क्या करते हैं और इससे किसे लाभ होता है?
