dharma sangrah

Diwali Mandana Design: दिवाली पर बनाएं ये 5 सुंदर मांडना रंगोली

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2023 (12:50 IST)
diwali mandana design
हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। कई घरों में दिवाली की मिठाई और नए पेंट की खुशबू होती है। इस दिन घर को बहुत ही सुंदर और प्यार से सजाया जाता है। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूरी विधि विधान से पूजा की जाती है।

किसी भी अतिथि का आगमन हमारे घर के दरवाज़े से होता है। इसलिए घर के आंगन और दरवाज़े को सजाना ज़रूरी होता है। फिर चाहे वो माता लक्ष्मी हों या आपके अतिथि। गांव से लेकर शहर तक कई घरों में आज भी मांडना बनाया जाता है।

इस आर्ट को ज़मीन पर मिट्टी या गोबर से लीप कर बनाया जाता है। साथ ही पूजा घर में भी इस आर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिवाली 2023 आप भी अपने घर में एस्थेटिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए diwali mandana design ट्राई कर सकते हैं।

1. यह मांडना काफी सिंपल और खूबसूरत है। आप पेंट ब्रश और चूना या वाइट पेंट की मदद से इसे बना सकते हैं। यह डिजाईन आपके आंगन में बहुत खुबसूरत लगेगा। इसके लिए पहले आप स्केल की मदद से चौक से डिज़ाइन बना लें फिर पेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही यह डिजाइन आप दीवारों पर भी बना सकते हैं।

2. यह डिज़ाइन भी काफी सुंदर है। आप आसानी से अपने आंगन में सिर्फ कुछ ही मिनट में इस डिज़ाइन को बना सकते हैं। तुलसी के साथ यह डिजाईन बहुत अच्छी लगेगी। साथ ही पूजा घर में भी यह डिजाईन बहुत शुभ लगेगी। इस रंगोली में छोटे कांच का इस्तेमाल किया गया है।

3. बड़े आंगन में इस तरह की मांडना रंगोली बहुत सुंदर लगेगी। इसे बनाना भी आसान है। आप कम समय में इस तरह का खुबसूरत डिज़ाइन बना सकते हैं। तुलसी के आस पास भी आप इस तरह का डिज़ाइनन बना सकते हैं। साथ ही आप किसी की मदद से इस रंगोली को अच्छे से और कम समय में बना सकते हैं।

4. यह मांडना आर्ट आपका दिल जीत लेगा। यह काफी सिंपल और सरल है। साथ ही आप दरवाज़े के किनारे इस तरह के बॉर्डर भी बना सकते हैं। अगर आपका आंगन छोटा है या आप दरवाज़े पर मांडना बनाना चाहते हैं तो आप इस डिज़ाइन को ट्राई कर सकते हैं।

5. पूजा घर में यह मांडना बहुत अच्छा लगेगा। यह काफी सरल और जल्दी बनने वाली डिज़ाइन है। चूड़ी, कटोरी या थाली की मदद से आप इस डिज़ाइन को परफेक्ट तरीके से बना सकते हैं। आप आटे या वाइट पेंट से इस रंगोली को बना सकते हैं। 
ALSO READ: Dhanteras Rangoli 2023: धनतेरस पर बनाएं ये सुंदर रंगोली

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अगस्त, 2026)

01 August Birthday: आपको 1 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 अगस्त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–3 : लाल मिर्च)

उज्जैन महाकाल सवारी 2026: जानिए सभी तिथियां, श्रावण में कब-कब होंगे प्रमुख शिव उत्सव

अगला लेख